Move to Jagran APP

असम भाजपा के पूर्व अध्यक्ष इंद्रमणि बोरा का 81 साल की उम्र में निधन

असम भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इंद्रमणि बोरा का 81 साल की उम्र में शनिवार को गुवाहाटी के उजान बाजार इलाके में उनके निवास पर निधन हो गया।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 02:37 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 02:37 PM (IST)
असम भाजपा के पूर्व अध्यक्ष इंद्रमणि बोरा का 81 साल की उम्र में निधन
असम भाजपा के पूर्व अध्यक्ष इंद्रमणि बोरा का 81 साल की उम्र में निधन

गुवहाटी, एएनआइ। असम भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इंद्रमणि बोरा का 81 साल की उम्र में शनिवार को गुवाहाटी के उजान बाजार इलाके में उनके निवास पर निधन हो गया। जून 2007 में राज्यसभा की सदस्यता समाप्त होने के बाद बोरा मुख्यधारा की राजनीति में सक्रिय नहीं रहे, लेकिन वे जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार जुड़े रहे।

loksabha election banner

बोरा ने 1991 और 2007 के बीच पूर्वोत्तर राज्य में पार्टी की जड़ों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें वर्ष 2003 में असम भाजपा अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। उन्होंने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ मिलकर काम किया था।

काफी समय से बीमार थे इंद्रमणि बोरा

इंद्रमणि बोरा शनिवार को लगभग तड़के 2 बजे गुवाहाटी में अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार थे। बोरा के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। असम के भाजपा नेताओं ने नेता की याद में सोशल मीडिया पर शोक संदेश पोस्ट किया। 

सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत बिस्वा सरमा ने शोक जताया

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। सोनोवाल ने ट्वीट करके कहा, 'असम के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इंद्रमणि बोरा की मृत्यु की खबर से काफी दुखी हूं। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी और लाल कृष्ण आडवाणी जी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका अमूल्य है।'

इंद्रमणि बोरा की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ- हेमंत बिस्वा सरमा

हेमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके कहा, 'भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंद्रमणि बोरा की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। राज्य में भाजपा पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका निधन पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.