आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन भाष्कर राव BJP में शामिल, गृह मंत्री रहे मौजूद
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन भाष्कर राव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा जॉइन की।
रंगा रेड्डी, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन भाष्कर राव ने पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा जॉइन की। इस दौरान उनकी और शाह की एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें दोनों काफी गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से मिल रहे थे। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हैदराबाद का दौरा किया। यहां पहुंचते साथ ही शाह तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले पहुंचे थे, जहां उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की।
Ranga Reddy: Former Andhra Pradesh Chief Minister N Bhaskara Rao joined Bharatiya Janata Party (BJP) in the presence of party president and Union Home Minister Amit Shah, today. #Telangana pic.twitter.com/n7pcaiycLR
— ANI (@ANI) July 6, 2019
तेलंगाना में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत करने पहुंचे शाह ने ममदीपल्ली गांव में एक आदिवासी महिला जाटवती सोनी के घर भोजन भी किया। भाजपा के इस अभियान को देख कर लग रहा है कि एक बार फिर पार्टी अपने सदस्यों की संख्या को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। बता दें कि गृह मंत्री बनने के बाद शाह पहली बार हैदराबाद पहुंचे हैं और जहां इस दौरान उन्होंने एक बड़े नेता को भी अपनी पार्टी में जॉइन करा दिया।
ओलंपिक मेडल विजेता अंजू बॉबी जॉर्ज ने भी थामा भाजपा का हाथ
अंजु बॉबी जॉर्ज ने कर्नाटक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा की मौजूदगी में भगवा(भाजपा) पार्टी जॉइन की। बेंगलुरु में आयोजित BJP के कार्यक्रम सदस्यता अभियान के तहत जॉर्ज ने भाजपा का हाथ थामा।
Anju Bobby George, India’s first athletics medallist at the World Championship, joins BJP in presence of Karnataka BJP President BS Yeddyurappa pic.twitter.com/z7UKyhnDLD— ANI (@ANI) July 6, 2019