Move to Jagran APP

Assam Flood: असम के 29 जिलों में बाढ़ का कहर, राहुल गांधी की अपील- लोगों की मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता

Rahul Gandhi on Assam Flood कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की है। असम के 29 जिलों में सात लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 11:25 AM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 11:25 AM (IST)
Assam Flood: असम के 29 जिलों में बाढ़ का कहर, राहुल गांधी की अपील- लोगों की मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता
राहुल गांधी की बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एएनआइ। असम में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के कारण असम के 29 जिलों में 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इसी बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर ये अपील की है।

loksabha election banner

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव और राहत कार्यों में हर संभव सहायता जारी रखने का आग्रह करता हूं।

अब तक 9 लोगों की मौत

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि असम के 29 जिलों में बाढ़ से 7,17,046 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। प्राधिकरण ने बताया कि राज्य के हजारों गांव जलमग्न हो हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा नागांव जिला प्रभावित है। नागांव में बाढ़ से 2.88 लोग प्रभावित हैं। वहीं, कछार में लगभग करीब सवा लाख लोग और होजई में 1.07 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.