टूलकिट मामले पर संबित पात्रा और रमन सिंह के खिलाफ दर्ज हुई एफआइआर, पूछताछ के लिए जारी हुआ नोटिस
रायपुर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। इन दोनों को आगे की जांच के लिए तलब किया गया है। रायपुर सिविल लाइंस पुलिस एसएचओ आरके मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी है।
रायपुर, एएनआइ। टूलकिट मामले पर नया मोड़ आ गया है। भाजपा ने इस टूलकिट को सही बताया है, तो कांग्रेस इसे पूरी तरह फर्जी बता रही है। वहीं, अब इस मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। इन दोनों को आगे की जांच के लिए तलब किया गया है। रायपुर सिविल लाइंस पुलिस एसएचओ आरके मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के लिए हमने संबित पात्रा को व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए यहां उपस्थित रहने के लिए नोटिस जारी किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस एनएसयूआइ अध्यक्ष ने यह एफआइआर दर्ज कराई है।
Chhattisgarh | An FIR has been registered against BJP’s National Vice President Raman Singh & BJP spokesperson Sambit Patra. They both have been summoned for further investigation: Raipur Civil Lines Police SHO RK Mishra (1/2) pic.twitter.com/QrZYRRgCIw
— ANI (@ANI) May 23, 2021
कांग्रेस एनएसयूआइ अध्यक्ष ने यह शिकायत उन्होंने संबित पात्रा के उस ट्वीट के खिलाफ की है, जिसमें उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस टूलकिट मोदी शासन को बदनाम कर रही है। कांग्रेस ने एफआइआर में आरोप लगाए हैं कि भाजपा नेताओं ने फर्जी लेटरहेड और मनगढ़त सामाग्री का इस्तेमाल किया है।
बता दें कि पिछले दिनों भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया था कि राहुल गांधी हर दिन सुबह में जो कोरोना को लेकर ट्वीट करते हैं, वह टूल किट का हिस्सा है। कुंभ पर ये लोग कमेंट करते हैं और ईद पर चुप्पी साध लेते हैं। इसके बाद एनएसयूआइ ने संबित पात्रा पर आरोप लगाया था कि फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वह हमारे नेताओं को बदनाम कर रहे हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ एनएसयूआइ ने संबित पात्रा और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई थी। इसी के आधार पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।