Move to Jagran APP

नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में फिल्मकार अरिबम शर्मा ने पद्मश्री लौटाया

मणिपुर के फिल्मकार अरिबम श्याम शर्मा ने मोदी सरकार के नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 05:15 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 05:15 PM (IST)
नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में फिल्मकार अरिबम शर्मा ने पद्मश्री लौटाया
नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में फिल्मकार अरिबम शर्मा ने पद्मश्री लौटाया
इम्फाल, एएनआइ। मणिपुर के फिल्मकार अरिबम श्याम शर्मा (83) ने मोदी सरकार के नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया है। केंद्र सरकार ने मणिपुरी सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें 2006 में इस सम्मान से नवाजा था।


ज्ञात हो कि अरिबाम श्याम ने 70 के दशक में मणिपुर के सिनेमा में महत्‍वपूर्ण बदलाव किए थे। फिल्म निर्माण के साथ वे संगीतकार की भूमिका भी निभाते रहे हैं। 40 साल के करियर में उन्होंने 14 फिल्में बनाईं। इसके अलावा अरिबम ने 31 नॉन फीचर फिल्में भी बनाईं। इनमें मणिपुर की कला, संस्कृति और दैनिक जीवन को शामिल किया गया। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.