Move to Jagran APP

धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों की मदद के पक्ष में थे राष्ट्रपिता : नड्डा

नड्डा ने कहा विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। सीएए नागरिकता देता है छीनता नहीं।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 10:01 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 10:01 AM (IST)
धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों की मदद के पक्ष में थे राष्ट्रपिता : नड्डा
धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों की मदद के पक्ष में थे राष्ट्रपिता : नड्डा

नई दिल्ली, प्रेट्र। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। नड्डा ने शनिवार को यहां कहा कि महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और मनमोहन सिंह भी पड़ोसी देशों में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों की मदद के पक्ष में थे।

loksabha election banner

भाजपा मुख्यालय में पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों के एक समूह को संबोधित करते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल यह गलत सूचना फैला रहे हैं कि इस कानून के बनने से भारत में करोड़ों शरणार्थी आ जाएंगे, जिन्हें संभालना मुश्किल होगा।

नड्डा ने कहा कि यह कानून उन लोगों पर लागू होगा जो 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आ चुके हैं। लोगों को यह गलत जानकारी दी जा रही है कि सीएए के लागू होने से उनकी नागरिकता खत्म हो जाएगी। जबकि, यह कानून नागरिकता देता है, छीनता नहीं।

नड्डा ने कहा कि विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति में सीएए को लेकर गलत जानकारी फैला रहे हैं। सच्चाई यह है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर हाल नेहरू ने भी पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार लोगों की मदद करने के विचार का समर्थन किया था। मनमोहन सिंह ने भी 2003 में राज्यसभा में तत्कालीन गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी से बांग्लादेश से आए धार्मिक उत्पीड़न के शिकार शरणार्थियों के लिए कुछ करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा, 'अब जब मोदी जी ने यह कर दिया है तो विपक्ष इस राजनीति कर रहा है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.