विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'देश सुरक्षित हाथों में है...', सोनिया गांधी के सबसे भरोसेमंद 'मित्र' के बेटे ने की मोदी सरकार की तारीफ

Published: Tue, 12 Aug 2025 01:08 PM (IST)Updated: Tue, 12 Aug 2025 01:21 PM (IST)

कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि देश सुरक्षित हाथों ...और पढ़ें

फैसल पटेल ने कहा कि वह कांग्रेस से बिल्कुल नाराज नहीं हैं। (फाइल फोटो)
फैसल पटेल ने कहा कि वह कांग्रेस से बिल्कुल नाराज नहीं हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 2024 लोकसभा चुनाव में फैसल को कांग्रेस ने टिकट नहीं था।
  2. इसके बाद कांग्रेस इस सीट पर चुनाव हार गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वर्गीय अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है और कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है। लेकिन, उन्होंने साफ किया कि वह कांग्रेस से नाराज नहीं हैं, बल्कि सिर्फ सार्वजनिक जीवन से ब्रेक ले रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले 44 साल के फैसल ने ऐलान किया था कि वह कांग्रेस के लिए काम करना बंद कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलने का मौका नहीं दिया गया।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, "हमारा देश हमारे सेना की वजह से सुरक्षित हाथों में है। मुझे लगता है कि जो नेता इस समय देश चला रहे हैं, नरेंद्र मोदी, डॉ. एस जयशंकर, अमित शाह, राजनाथ सिंह और सुधांशु त्रिवेदी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारे सामने महंगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याएं हैं, लेकिन वे अच्छा काम कर रहे हैं।"

फैसल ने नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि देश को इससे बेहतर लीडरशिप नहीं मिल सकती। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "हमारी सेना ने शानदार काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहतरीन लीडरशिप दिखाई और हमें बड़े संकट से निकाला। यह बहुत बड़ी बात है। मुझे हमारी फौज पर गर्व है। विदेश मंत्री जयशंकर का मैं बहुत सम्मान करता हूं। जिस तरह मोदी जी नौकरशाहों को चुनते हैं, उन्हें लीडर बनाते हैं और मंत्रालयों में लाते हैं, वह बहुत अच्छा है।"

'राहुल गांधी मेहनती लीडर'

फैसल ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भी तारीफ की और उन्हें मेहनती लीडर बताया। उन्होंने कुछ बड़े कांग्रेसी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस में शशि थरूर, डीके शिवकुमार, रेवंत रेड्डी, दीपेंद्र हुड्डा और सचिन पायलट जैसे होनहार और समझदार लीडर हैं। लेकिन, पार्टी के अंदर कुछ मसले हैं। सीनियर लीडर्स को सही सलाह नहीं दी जा रही। उनके सलाहकार अच्छा काम नहीं कर रहे।"

यूपीए सरकार में अहमद पटेल का चलता था सिक्का

स्वर्गीय अहमद पटेल गुजरात के भरूच से तीन बार लोकसभा सांसद रहे और लगभग तीन दशक तक राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद रहे। वह यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे और कांग्रेस के सबसे बड़े संकटमोचक माने जाते थे। 2020 में कोविड की वजह से उनका निधन हो गया था।

कांग्रेस ने फैसल पटेल को नहीं दिया था टिकट

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन के तहत भरूच सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारा। इस फैसले से फैसल और उनकी बहन मुमताज नाराज हो गए। नतीजा यह रहा कि AAP यह सीट हार गई, जिसे 1989 से बीजेपी जीतती आ रही है।

इस साल की शुरुआत में फैसल ने X पर लिखा, "मेरे पिता अहमद पटेल ने देश, पार्टी और गांधी परिवार के लिए अपनी पूरी जिंदगी दी। मैंने उनके रास्ते पर चलने की कोशिश की, मगर हर कदम पर मुझे रोका गया। मैं इंसानियत के लिए काम करता रहूंगा। कांग्रेस मेरा परिवार है और रहेगा।"

'मैं कांग्रेस ने नाराज नहीं'

अब फैसल ने कहा कि वह कांग्रेस से बिल्कुल नाराज नहीं हैं। उन्होंने कहा, "पूरा दल मेरा परिवार है। मेरे पार्टी के सीनियर लीडर्स के साथ अच्छे रिश्ते हैं। मैं अभी भी कांग्रेस में हूं, सिर्फ सार्वजनिक जीवन से छुट्टी ली है। गुजरात के लोग और स्थानीय नेता मेरी तारीफ करते हैं।"

यह भी पढ़ें: 'ये बेजुबान जीव कोई समस्या नहीं...', आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी का रिएक्शन