विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exit Poll 2024: 'ये एग्जिट पोल तो कुछ नहीं...', केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने क्यों कही ये बात

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 02 Jun 2024 04:54 PM (IST)

Exit Poll 2024 एग्जिट पोल में भाजपा को 300 से ज्यादा सीट जीतने का दावा किया जा रहा है। इस ...और पढ़ें

Exit Poll 2024 केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा दावा।
Exit Poll 2024 केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा दावा।

एजेंसी, मुंबई। Exit Poll 2024 लोकसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल में भाजपा की तूफानी जीत का अनुमान लगाया जा रहा है। एग्जिट पोल में भाजपा को 300 से ज्यादा सीट जीतने का दावा किया जा रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने एग्जिट पोल पर बड़ा दावा किया है।

एग्जिट पोल से ज्यादा सीटें जीतेगा एनडीएः अठावले

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि एनडीए को एग्जिट पोल के अनुमान से अधिक लोकसभा सीटें मिलेंगी। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अठावले ने कहा कि ये एग्जिट पोल तो कुछ भी नहीं, भाजपा नीत एनडीए को 543 सदस्यीय लोकसभा में 400 से अधिक सीटें मिलेंगी।

ये है एग्जिट पोल का रिजल्ट

एग्जिट पोल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेंगे और भाजपा नीत एनडीए को लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत मिलने की उम्मीद है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने 543 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 361-401 सीटें और विपक्षी इंडी गठबंधन को 131-166 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। 

दूसरी ओर एबीपी-सी वोटर ने सत्तारूढ़ गठबंधन को 353-383 सीटें और विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन को 152-182 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। 

एनडीए को 400 सीटों का अनुमान

टुडे चाणक्य ने भाजपा को 335 सीटें और एनडीए को 400 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। इस एग्जिट पोल में विपक्षी गठबंधन को 107 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में अपने गठबंधन के लिए '400 पार' का नारा दिया था। अठावले ने कहा कि एग्जिट पोल ने एनडीए को 350 से 375 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को अधिक सीटें मिलेंगी। 

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख अठावले ने कहा, "महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति 40 सीटें जीतेगी और देश में एनडीए को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी।"