Move to Jagran APP

इंदौर पहुंची पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, जानिए क्यों 20 मिनट प्लेन में ही बैठी रहीं

पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार रात इंदौर पहुंचीं। हिलेरी सीधे राजवाड़ा परिसर में बने होटल अहिल्या फोर्ट गई।

By Arti YadavEdited By: Published: Mon, 12 Mar 2018 09:05 AM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 01:10 PM (IST)
इंदौर पहुंची पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, जानिए क्यों 20 मिनट प्लेन में ही बैठी रहीं
इंदौर पहुंची पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, जानिए क्यों 20 मिनट प्लेन में ही बैठी रहीं

इंदौर/महेश्वर,(नईदुनिया)। मप्र की तीन दिवसीय यात्रा पर आईं अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार रात 8 बजे इंदौर पहुंचीं। यहां से 8.25 बजे सड़क मार्ग से वे महेश्वर के लिए रवाना हुई और 10.23 बजे वहां पहुंचीं। कड़ी सुरक्षा के बीच वे सीधे राजवाड़ा परिसर में बने होटल अहिल्या फोर्ट गई। यहां उनका स्वागत शिवाजीराव होलकर (प्रिंस रिचर्ड होलकर) ने किया और रात्रि भोज दिया।

loksabha election banner

राज परिवार के सूत्रों के अनुसार भारत पहुंची हिलेरी उनके आग्रह पर उनके 'स्टेट' महेश्वर पहुंची हैं। अमेरिकी नागरिकता प्राप्त रिचर्ड होलकर को अमेरिका जाना था। इस कारण हिलेरी ने कार्यक्रम में परिवर्तन कर मप्र में सबसे पहले महेश्वर यात्रा को चुना। इसके बाद वे राजस्थान जाएंगी। पहले वह सबसे बाद में महेश्वर आने वाली थीं।

हिलेरी के लिए बिलकुल साधारण कमरा पसंद किया गया है। होटल अहिल्या फोर्ट के लक्जरी रूम को हिलेरी के साथ आए सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा की दृष्टि से रिजेक्ट कर दिया। होटल के दक्षिणी छोर पर किले के झरोखे से नर्मदा दर्शन वाला कमरा भी सुरक्षा कारणों से नहीं लिया गया। किला परिसर के बीचोबीच बने कमरे बुलबुल, कचनार और चंपा को हिलेरी के रुकने के लिए तैयार किया गया है। इनमें से एक कमरा उनके साथ आए सुरक्षाकर्मी ऐनवक्त पर तय करेंगे। अहिल्या फोर्ट में कमरों को नंबर के बजाय उनके आगे वृक्ष, चिडि़या के घोंसले सहित अन्य कोई प्रतीक चिन्ह के नाम से जाना जाता है। यहां रात्रि भोज में भारतीय, नेपाली और कॉन्टिनेंटल व्यंजन बनाए गए। भोजन में खासतौर पर आम रस रखा गया।

हिलेरी 12 मार्च को सुबह 9 बजे मांडू रवाना होंगी। वहां की ऐतिहासिक धरोहर देखने के बाद दोपहर में पुन: महेश्वर आएंगी। 13 मार्च को सुबह 9 बजे इंदौर पहुंचेंगी। हिलेरी के रकने के दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के पास रहेगी। उनकी सुरक्षा में 16 लोग लगे हैं जिनमें 8 लोग एक सप्ताह से होटल में मौजूद हैं। सितारा हैसियत वाली होटल अहिल्या फोर्ट को पूरी तरह से खाली रखा गया है। यहां दो दिन से हिलेरी के आठ सुरक्षाकर्मियों के अलावा कोई मेहमान नहीं रुका है।

20 मिनट प्लेन में ही बैठी रहीं अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री

हिलेरी इंदौर में लैंडिंग के बाद करीब 20 मिनट विमान में बैठी रहीं। विमानतल पर उतरते ही एसडीएम शालिनी श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट लॉबी में लगी देवी अहिल्या की तस्वीर के बारे में पूछने पर एसडीएम ने उन्हें देवी अहिल्या के जीवन के बारे में संक्षिा जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर और महेश्वर दोनों ही जगह की वे शासक रहीं। उन्हीं की स्मृति में इस एयरपोर्ट का नाम भी रखा गया है। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव कैंपेन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली हुमा महमूद अबेदीन भी निजी स्टाफ के तौर पर हिलेरी के साथ हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.