यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Election Results : पीएम मोदी ने राज्यों में बंपर जीत पर दी बधाई, कहा- नतीजे देंगे ऊर्जा और तेज गति से होगा विकास
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में भाजपा पर विश्वास जताने के लिए मैं सभी मतदाताओं ...और पढ़ें

नर्इ् दिल्ली, जेएनन। मंगलवार को बिहार विधानसभा और 10 राज्यों में 58 सीटों के लिए उपचुनाव के लिए मतगणना हुर्इ। बिहार और 10 राज्यों के उपचुनाव में भाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन रहा। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अलग-अलग राज्यों को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी।
पीएम मोदी ने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर ट्वीट किया कि बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है। बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है। बिहार में 15 साल बाद भी NDA के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं। बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है। बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और NDA के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा से अब NDA को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है।
उन्होंने कहा कि बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है। हमें संतोष है कि बीते वर्षों में बिहार की मातृशक्ति को नया आत्मविश्वास देने का NDA को अवसर मिला। यह आत्मविश्वास बिहार को आगे बढ़ाने में हमें शक्ति देगा। उन्होंने कहा कि बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने NDA के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे।
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में जीत को लेकर ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में भाजपा पर विश्वास जताने के लिए मैं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। ये नतीजे दिखाते हैं कि योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तेजी से अग्रसर है। उपचुनाव के नतीजे यूपी सरकार के प्रयासों को और ऊर्जा देंगे।
In Uttar Pradesh, the pro-people policies of the Centre and UP Government under @myogiadityanath Ji have endeared our party to the citizens. They have given unequivocal support to the BJP, for which I express gratitude. I also appreciate the good work of the @BJP4UP Unit.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2020
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में उपचुनाव में जीत को लेकर ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश की जनता ने आज राज्य में स्थिर और मजबूत सरकार सुनिश्चित कर दी है। बीजेपी पर पुन: विश्वास और आशीर्वाद के लिए मैं मध्य प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। इन परिणामों के बाद शिवराज जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की विकास यात्रा अब और तेज गति से आगे बढ़ेगी।
Powered by the progressive agenda of the Government under @ChouhanShivraj and the hardwork of @BJP4MP, our Party has emerged as the unparalleled choice of the people. I thank the people of MP for blessing BJP in the by-polls held across the state. Their affection is invaluable.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2020
पीएम मोदी ने गुजरात में उपचुनाव में जीत को लेकर ट्वीट किया कि गुजरात और भाजपा के लोगों के बीच बंधन अटूट है। यह स्नेह फिर से 8 सीटों के उप चुनाव में देखा जा सकता है जहां गुजरात भाजपा ने एक तरफा जीत हासिल की। मैं गुजरात के लोगों को समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं विजय रुपानी के नेतृत्व में स्थानीय इकाई और राज्य सरकार के काम की सराहना करता हूं।
Bond between the people of Gujarat & BJP is unbreakable! This affection is again seen in the 8 by-polls where @BJP4Gujarat made a clean sweep. I thank the people of Gujarat for the support. I appreciate the work of the local unit and the state government under @vijayrupanibjp Ji.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2020
कर्नाटक में उपचुनावों में जीत को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि राजा राजेश्वरनगर और सिरा कर्नाटक भाजपा की जीत बेहद खास है। यह केंद्र और राज्य सरकार के सुधार एजेंडे में बीएस येदिरप्पा के नेतृत्व में लोगों के अटूट विश्वास की पुष्टि करता है। मैं लोगों को समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं और हमारे कार्याकारों के प्रयासों की सराहना करता हूं।
The @BJP4Karnataka’s victories in Rajarajeshwarinagar and Sira are extremely special. It reaffirms the people’s unwavering faith in the reform agenda of the Centre and State Government under @BSYBJP Ji. I thank the people for their support and laud the efforts of our Karyakartas.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2020
तेलंगाना को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं दुबक के लोगों को आशीर्वाद देने के लिए तेलंगाना भाजपा को धन्यवाद देता हूं। यह एक ऐतिहासिक जीत है और हमें अधिक मजबूती के साथ राज्य की सेवा करने की शक्ति प्रदान करता है। हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की और भाजपा के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने में उनके उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की।
I thank the people of Manipur for once again reposing faith in the development agenda of BJP! Congratulations to @BJP4Manipur for the phenomenal wins in the by-polls. These victories will strengthen the State Government under @NBirenSingh Ji and help fulfil people’s aspirations.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2020
मणिपुर के उपचुनाव में जीत को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं मणिपुर के लोगों को एक बार फिर से भाजपा के विकास के एजेंडे पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देता हूं। उप-चुनावों में अभूतपूर्व जीत के लिए मणिपुर भाजपा को शुभकामनाएं। ये जीत राज्य सरकार को मजबूत करेगी। एन वीरेन सिंह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करेंगे।
I thank the people of Manipur for once again reposing faith in the development agenda of BJP! Congratulations to @BJP4Manipur for the phenomenal wins in the by-polls. These victories will strengthen the State Government under @NBirenSingh Ji and help fulfil people’s aspirations.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2020
