Move to Jagran APP

MP By Election: मध्य प्रदेश में थमा प्रचार का शोरगुल, तीन नवंबर को होगा 355 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

MP By Election 2020 भाजपा की ओर से जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोर्चा संभाला हुआ था।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 08:30 PM (IST)
MP By Election: मध्य प्रदेश में थमा प्रचार का शोरगुल, तीन नवंबर को होगा 355 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
भाजपा और कांग्रेस का जोर ग्वालियर-चंबल अंचल में रहा।

भोपाल, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के प्रचार का सिलसिला रविवार शाम छह बजे थम गया। यहां तीन नवंबर को 355 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 65, 67,751 मतदाता करेंगे। प्रचार के आखिरी दिन दोनों प्रमुख दलों भाजपा-कांग्रेस ने प्रचार में अपनी ताकत झोंकी। दोनों दलों का जोर ग्वालियर-चंबल अंचल में रहा।

loksabha election banner

कांग्रेस की ओर कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने संभाला प्रचार का मोर्चा

भाजपा की ओर से जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोर्चा संभाला। वहीं, कांग्रेस की ओर से बड़े नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने प्रचार किया। कमल नाथ ने मुरैना में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया। इसके बाद ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र व ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभा की। उनके साथ बेटे व छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ भी थे। दिग्विजय सिंह ने गुना जिले के बमोरी विधानसभा क्षेत्र के मारकीमहू में सभा की।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया रोड शो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर के शामगढ़, आगर-मालवा और देवास जिले के हाटपीपल्या में रोड शो किए। उधर, ग्वालियर के वार रूम में वीडी शर्मा दिनभर सक्रिय रहे। सिंधिया ने भिंड जिले के मेहगांव, दतिया जिले के भांडेर और शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं लीं। केंद्रीय मंत्री तोमर ने अंबाह-पोरसा में अभिनेता राजपाल यादव के साथ रोड शो किया। करैरा में आमसभा में सिंधिया के साथ उमा भारती भी सभा में शामिल हुई।

सिंधिया ने कमल नाथ पर साधा था निशाना

वहीं, शुक्रवार को भिंड के गोहद और शिवपुरी के नरवार में आयोजित चुनावी सभा में राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व सीएम कमल नाथ, दिग्विजय सिंह का नाम लेकर कहा था कि यह सिंधिया परिवार है मत भूलना। 70 साल के इतिहास में चंबल अंचल से कभी 18 से ज्यादा सीट नहीं मिली। आप लोगों ने 26 सीटें दीं। परदेशी बाबू आए, और कुर्सी पर बैठ गए। 15 माह पहले मध्य प्रदेश में नया दूल्हा राजा आया था। क्या नया दूल्हा एक बार भी आपके यहां आया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.