विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

I.N.D.I. गठबंधन में फूट! भगवंत मान ने कहा 'एक थी कांग्रेस', पवन खेड़ा ने यूं दिया जवाब

Published: Tue, 02 Jan 2024 09:35 AM (IST)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से चंढीगड़ में पत्रकारों ने पूछा कि पंजाब कांग्रेस के नेता गठबंधन के खिलाफ हैं ...और पढ़ें

सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस पर कसा तंज तो पवन खेड़ा ने पलटवार किया।(फोटो सोर्स: जागरण)
सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस पर कसा तंज तो पवन खेड़ा ने पलटवार किया।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. क्या कांग्रेस की स्थिति साफ होने से कम है: भगवंत मान
  2. आईएनडीआईए के तहत कांग्रेस के साथ गठबंधन जरूरी: भगवंत मान
  3. भगवंत मान के बयान पर पवन खेड़ा ने दिया जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। AAP vs Congress। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों ने आई.एन.डी.आई. गठबंधन बनाया। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, टीएमसी सहित कई दल एक साथ आकर भाजपा को चुनौती दे रहे हैं।

हालांकि, समय-समय पर विपक्षी गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विपक्षी दल अलग- अलग चुनाव मैदान में उतरे। वहीं, अब आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है।

सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस पर कसा तंज

सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से चंढीगड़ में पत्रकारों ने पूछा कि  पंजाब कांग्रेस के नेता गठबंधन के खिलाफ हैं और उन्हें लगता है कि गठबंधन हुआ तो कांग्रेस का पंजाब से सफाया हो जाएगा, इस पर मान ने कहा कि आज उनकी क्या स्थिति है। क्या कांग्रेस की स्थिति साफ होने से कम है।

भगवंत  मान ने आगे कहा, "जल्दी ही पंजाब और दिल्ली में माताएं अपने बच्चों को यह कहानी सुनाती दिखाई देंगी कि एक थी कांग्रेस। हालंकि, मान ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (आईएनडीआईए) के तहत कांग्रेस के साथ गठबंधन जरूरी है।"

पवन खेड़ा ने सीएम मान को दिया जवाब

पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने टिप्पणी की। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सोमवार कहा,‘आप’ के और मोदी जी के विचार कितने मिलते हैं! दोनों का सपना कांग्रेस मुक्त भारत का है। दोनों मुंह की खाएँगे।  वैसे एक भोजपुरी पिक्चर का नाम है ‘एक था जोकर’। आपने तो देखी होगी?

'कहीं हम साथ-साथ तो कहीं हम आपके हैं कौन'

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संगठन की बैठक में हिस्सा लेने खुद 10 जनवरी को पंजाब आ रहे हैं। इससे पहले वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पठानकोट में हुई रैली में शामिल होने पंजाब आए थे। भले ही विपक्षी आई.एन.डी.आई. गठबंधन में दोनों पार्टियों एक साथ खड़ी है, लेकिन पंजाब की राजनीति में दोनों दल एक दूसरे के खिलाफ खड़ी है।

यह भी पढ़ें: Punjab: मल्लिकार्जुन खरगे का 10 को पंजाब दौरा... आंकेंगे संगठन की ताकत, लोकसभा चुनाव को लेकर करेंगे बैठक