विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल में ED टीम पर हमले के बाद एक साथ आई कांग्रेस-भाजपा, कठघरे में ममता; NIA जांच की मांग

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Fri, 05 Jan 2024 02:37 PM (IST)

ED team attacked in Bengal बंगाल में ईडी टीम पर हमले के बाद राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस और ...और पढ़ें

ED team attacked in Bengal ईडी टीम पर हमले के बाद राजनीति तेज।
ED team attacked in Bengal ईडी टीम पर हमले के बाद राजनीति तेज।

एजेंसी, कोलकाता। ED team attacked in Bengal बंगाल में राशन घोटाले के सिलसिले में छापेमारी करने पहुंची ईडी की टीम पर आज हमला हो गया। हमला इतना बड़ा था कि कई ईडी अधिकारी उसमें घायल हो गए। कई अधिकारियों के तो सिर भी फट गए। 

इस बीच भाजपा ने ईडी की टीम पर हमले की निंदा की है और ममता सरकार को घेरा है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने तो इस घटना की जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र भी लिख दिया। सुकांता ने हमले की एनआई जांच की मांग की है।

कांग्रेस ने भी ममता को घेरा

उधर, हमले के बाद कांग्रेस ने भी भाजपा के साथ एक सुर में ममता सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सत्तारुढ़ दल के गुंडों ने आज ईडी अधिकारियों पर जिस तरह हमला बोला, उससे ये साफ है कि किसी दिन ईडी अधिकारियों की हत्या भी हो सकती है।

NIA जांच की मांग

भाजपा नेता सुकांता मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है और ईडी टीम पर हमला दिखाता है कि कानून का पालन करवाने के लिए काम कर रहे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और वो खुद सुरक्षित नहीं है। इसके लिए घटना की जांच एनआईए द्वारा करवाई जानी चाहिए।

राज्यपाल ने ममता सरकार को दी चेतावनी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का भी घटना पर बयान आया। उन्होंने इसे भयानक घटना बताते हुए कहा कि यह चिंताजनक और निंदनीय है। राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र में बर्बरता को रोकना एक सभ्य सरकार का कर्तव्य है और यदि सरकार अपने मूल कर्तव्य में विफल रहती है, तो संविधान अपना रास्ता अपनाएगा। मैं उचित कार्रवाई के लिए अपने सभी संवैधानिक विकल्प सुरक्षित रखता हूं।