Move to Jagran APP

Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्‍मीदवार बनाने पर देश भर के राजनेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है।

By Piyush KumarEdited By: Published: Wed, 22 Jun 2022 02:14 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2022 04:16 AM (IST)
Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्‍मीदवार बनाने पर देश भर के राजनेताओं ने दी बधाई
देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए राजग (NDA) ने द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति जताई। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए राजग (NDA) ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति जता दी है। उनका नाम सामने आने के बाद देश भर के राजनेताओं ने विभिन्न प्रतिक्रियाओं देते हुए उन्हें बधाई दी है।

loksabha election banner

हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा, 'श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी।'

 आदिवासी गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग की उम्मीदवार घोषित किए जाने के फैसले की सराहना की और कहा कि यह कदम आदिवासी गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा। शाह ने कई ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू की उम्मीदवारी की घोषणा महिलाओं और आदिवासियों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अटूट संकल्प का प्रतिबिंब है।उन्होंने कहा कि आज देश के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है, जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व जेपी नड्डा की अध्यक्षता में राजग ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू जी के नाम की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चाहे महिला सशक्तिकरण हो या जनजातीय अस्मिता के गौरव को पुनस्र्थापित करना हो, इस दिशा में जितने कार्य पिछले आठ साल में हुए हैं वो पहले कभी नहीं हुए। यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी के महिला व जनजातीय कल्याण के उसी अटूट संकल्प का प्रतिबिंब है।

शाह ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने व जनप्रतिनिधि के रूप में लंबे समय तक जनसेवा करते हुए सार्वजनिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इस गरिमामयी पद की प्रत्याशी बनने पर उनको शुभकामनाएं देता हूं व मुझे विश्वास है कि वो निश्चित रूप से जीतेंगी।

श्रीमती मुर्मू जी का चयन नए भारत का परिणाम: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा, 'झारखंड की पूर्व राज्यपाल, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद हेतु एनडीए का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। जनजातीय समाज से आने वालीं श्रीमती मुर्मू जी का इस हेतु चयन 'नए भारत' में 'सबका साथ-सबका विकास' के प्रति कटिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।

महिला सशक्तिकरण के लिए एक चमकदार उदाहरण: नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का एनडीए द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में होना ओडिशा के लिए गर्व का क्षण है। जब पीएम मोदी ने मेरे साथ इस पर चर्चा की तो मुझे खुशी हुई। वह देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक चमकदार उदाहरण स्थापित करेंगी।

राष्ट्र के लिए गर्व की बात: शिवराज सिंह चाहौन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाहौन ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने का भाजपा का निर्णय आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। वह पहली आदिवासी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी, वह भी एक महिला। संवैधानिक प्रमुख के रूप में, वह देश की सेवा में नया इतिहास रचेंगी।

राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को एनडीए द्वारा राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई। वह अपने प्रशासनिक गुणों, विनम्रता और हमारे समाज के गरीबों और अन्य हाशिए के वर्गों के कल्याण के लिए काम करने के जुनून के लिए जानी जाती हैं। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

गरीबों, आदिवासियों, महिलाओं के लिए काम किया: नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा, 'राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू के नाम का स्वागत है।

वह एक सक्षम और योग्य उम्मीदवार हैं; गरीबों, आदिवासियों, महिलाओं सहित विभिन्न भूमिकाओं और जिम्मेदारियों में काम किया है। इस पद पर भी निभाएंगी अपनी जिम्मेदारी।'

भारत के राष्ट्रपति पद के लिए एक आदर्श उम्मीदवार: एस जयशंकर

विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने द्रौपदी मुर्मू को एनडीए द्वारा राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर शुभकामनाएं दीं। डा. एस. जयशंकर ने कहा, एक प्रेरित पसंद, उनका अनुभव, संवेदनशीलता और सेवा की भावना उन्हें भारत के राष्ट्रपति पद के लिए एक आदर्श उम्मीदवार बनाती है।उनका नामांकन समावेशी विकास, विकास और समृद्धि के मोदी सरकार के दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है।

बता दें कि निर्वाचित के बाद वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वालीं भारत की पहली और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित करना सम्मान की बात: जेपी नड्डा

जगत प्रकाश नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू बधाई देते हुए कहा, 'श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी अपने समृद्ध प्रशासनिक अनुभव, निस्वार्थ समाज सेवा के अपने महान इतिहास और समाज के उत्थान के लिए काम करने के अथक उत्साह के साथ उन्हें हमारे देश के लिए एक महान राष्ट्रपति बना देगी। नरेंद्र मोदी जी, उन्हें एनडीए से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित करना सम्मान की बात थी।

उनका व्यक्तित्व हम सभी के लिए एक प्रेरणा है और हम सभी के लिए एक बेंचमार्क है। हमारे देश में उनका योगदान बहुत बड़ा है और उनके पास विभिन्न क्षेत्रों में बहुत अधिक विशेषज्ञता है जो हमारे देश के लिए बहुत फायदेमंद होगी। समाज के वंचित वर्गों के उत्थान की दिशा में उनके प्रयासों को भी व्यापक रूप से मनाया जाता है।'

Koo App

झारखंड की पूर्व राज्यपाल, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद हेतु NDA का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। जनजातीय समाज से आने वालीं श्रीमती मुर्मू जी का इस हेतु चयन ’नए भारत’ में ’सबका साथ-सबका विकास’ के प्रति कटिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। - Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 21 June 2022

Koo App

NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया जाना, सबको साथ लेकर चलने की नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। द्रौपदी जी का जीवन गरीबों के उत्थान व जनजातीय समाज के गौरव के लिए समर्पित रहा है। इसके लिए मैं PM नरेंद्र मोदी जी व जे.पी.नड्डा जी का अभिनंदन करता हूँ। - Piyush Goyal (@piyushgoyal) 22 June 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.