Trump India Visit: राजघाट विजिटर बुक में ट्रंप का संदेश, लिखा- गांधी के भारत के साथ अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार की सुबह राजघाट पहुंचे जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और विजिटर बुक में संदेश लिखा। जानें ट्रंप ने अपने संदेश में क्या लिखा।
नई दिल्ली, एएनआइ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है। आज का दिन उनके लिए काफी व्यस्तत रहा है। राजघाट पहुंचकर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रजद्धांजलि दी। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी मौजूद थी। महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर विजिटर बुक में ट्रंप ने संदेश भी लिखा।
विजिटर बुक में लिखा ये संदेश
अपने संदेश में ट्रंप ने लिखा कि महात्मा गांधी के संप्रभु और अद्भुत भारत के साथ अमेरिकी लोग दृढ़ता से खड़े हैं। यह एक जबरदस्त सम्मान है! इसी के साथ उन्होंने पत्नि मेलानिया के साथ पौधारोपण भी किया। इस दौरान उनके साथ कंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद थे।
साबरमती आश्रम की विजिटर बुक में नहीं किया गांधी का जिक्र
अपने यात्रा के पहले दिन सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप साबारमति आश्रम पहुंचे थे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी। यहां पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया और शॉल देकर ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का सम्मान किया। आश्रम में पहुंचकर ट्रंप ने गांधी जी का चरखा भी चलाया। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें चरखे की एतिहासिकता के बारे में भी बताया।
आश्रम से बाहर आते वक्त राष्ट्रपति ट्रंप ने यहां की विजिटर बुक में अपना संदेश भी लिखा। उन्होंने बुक में पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि मेरे शानदार दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए, इस बेजोड़ दौरे के लिए धन्यवाद। इस बुक में उन्होंने महात्मा गांधी के बारे में कुछ नहीं लिखा।
राष्ट्रपति कोविंद ने किया स्वागत
जानकारी के लिए बता दें कि राजघाट जाने से पहले डोमाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। जहां भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी ने ट्रंप और मेलानिया का औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।
दोनों के बीच होगी अहम बातचीत
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत होनी है। भारतीय और अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, बातचीत में दोनों नेताओं द्वारा विभिन्न द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किए जाने की संभावना है।