कर्नाटक में सियासी उठा-पटक, दिनेश गुंडू राव ने सोनिया गांधी से की मुलाकात
दिनेश गुंडू ने कहा कि कर्नाटक में हमारे नेता और और कार्यकर्ताओं के बीच उलझन है। उन्होंने कहा कि करीब 2 महीने पहले मैंने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया था।
बेंगलुरु, एएनआइ। कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव ने पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस बैठक के बाद नेता ने कहा कि कर्नाटक में हमारे नेता और और कार्यकर्ताओं के बीच उलझन है। उन्होंने कहा कि करीब 2 महीने पहले मैंने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया था। आज सोनिया गांधी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही वह इस पर निर्णय लिया लेंगी।
बता दें कि कर्नाटक में इस वक्त कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका निभा रही है। इससे पहले दिनेश गुंडू रॉव ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ मिलकर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध मोर्चा निकाला था। इस दौरान उन्हें हिरासत में भी लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।
मौजूदा सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा
बता दें कि इस वक्त कर्नाटक की सियासत में नए-नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। इससे पहले मौजूदा भाजपा सरकार पर उनकी ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा सरकार में कांग्रेस से आए बागियों को मंत्री बनाने पर पार्टी के अंदर असंतोष पैदा हो गया है। हालांकि पार्टी ने मुख्यमंत्री बीएस येदियरप्पा के खिलाफ इस प्रकार के विद्रोह का खंडन किया। बता दें कि 6 फरवरी को दूसरे कैबिनेट विस्तार में येदियुरप्पा कैबिनेट में फेरबदल किया गया था। इस दौरान अनंत सिंह को वित्त मंत्री नियुक्त किए जाने पर भी पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विरोध जताया और अनंत सिंह अपने पद से त्यागपत्र देने की मांग की थी।
13 विधायकों ने थामा था भाजपा का दामन
गौरतलब है कि थोड़े दिन पहले कांग्रेस के 13 विधायकों ने अपनी-अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। इनमें 13 लोगों ने पिछले साल 5 दिसंबर को हुए उप चुनाव में किस्मत भी आजमाई थी और उनमें से 11 लोगों को जीत मिली थी, जबकि दो हार गए थे