दिग्विजय सिंह से कांवड़ यात्रा और नमाज को लेकर पोस्ट की विवादित तस्वीर, बीजेपी ने कह दिया 'मौलाना'
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की कांवड़ यात्रा से जुड़ी एक फेसबुक पोस्ट पर विवाद हो गया है। उन्होंने एक तस्वीर में कांवड़ यात्रा और दूसरी में नमाज अदा करते लोगों को दिखाया जिसके कैप्शन में एक देश दो कानून लिखा। बीजेपी ने इस पोस्ट को सनातन विरोधी बताते हुए दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें मौलाना कहा और उन पर विवाद फैलाने का आरोप लगाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांवड़ यात्रा को लेकर किए एक फेसबुक पोस्ट को लेकर सियासी विवाद पसर गया है।
दरअसल कांग्रेस नेता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं, इसमें उन्होंने एक तस्वीर कांवड़ यात्रा की दिखाई है। वहीं दूसरी तस्वीर में लोग सड़क पर नमाज अदा कर रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- एक देश दो कानून?
'सनातन विरोधी हैं दिग्विजय सिंह'
पोस्ट को लेकर बीजेपी हमलावर है और पार्टी ने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया है। बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के इस पोस्ट को सनातन विरोधी बताया है। उन्होंने कांग्रेस नेता को 'मौलाना' कहा और विवाद फैलाने का आरोप लगाया।
मंत्री ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह कांवड़ यात्रा जैसे पवित्र पर्व को विवादास्पद बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही विश्वास सारंग ने कहा कि जाकिर नाइक का महिमामंडन करने वाले, आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले, सेना के ऑपरेशन पर विवाद खड़ा करने वाले, पाकिस्तान परस्ती की बात करने वाले, तुष्टिकरण को आगे बढ़कर राजनीति करने वाले दिग्विजय सिंह से और कुछ अपेक्षा नहीं है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।