Move to Jagran APP

दिग्विजय सिंह बोले, सिंधिया जी को नहीं मिल रहा सही अधिकारी; टाइगर और शिवराज इतना मत डरो

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि 11 दिनों से कलेक्टर का पद रिक्त पड़ा है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 10:02 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 10:08 PM (IST)
दिग्विजय सिंह बोले, सिंधिया जी को नहीं मिल रहा सही अधिकारी; टाइगर और शिवराज इतना मत डरो
दिग्विजय सिंह बोले, सिंधिया जी को नहीं मिल रहा सही अधिकारी; टाइगर और शिवराज इतना मत डरो

अशोकनगर, जेएनएन। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज किया है। उन्होंने कहा, 'अशोकनगर में 30 जून को जिला कलेक्टर सेवानिवृत्त हो गई हैं। उसके बाद से कलेक्टर का पद रिक्त पड़ा है। सिंधिया जी को सही अधिकारी नहीं मिल रहा है, जो प्रशांत व पारासर की छानबीन में पास हो जाए।'

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह और मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव को कहा है कि 11 दिन से अशोक नगर जिला प्रशासन बिना कलेक्टर के हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'टाइगर और शिवराज इतना मत डरो।'

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि 11 दिनों से कलेक्टर का पद रिक्त पड़ा है। दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन 'नईदुनिया' ने नौ जुलाई को कलेक्टर पद रिक्त पड़े होने के मामले में एक खबर का प्रमुखता से प्रकाशन किया था, जिसमें कहा गया था कि अशोकनगर की तत्कालीन कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा 30 जून को सेवानिवृत्त हो गई हैं। उनके स्थान पर शासन ने अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं की है। बिना कलेक्टर के अशोकनगर जिला प्रशासन चल रहा है।

प्रशांत व पारासर के नामों का किया उल्लेख

इस खबर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि यहां राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पसंद का अधिकारी लाना चाहते हैं, लेकिन, उन्हें सही अधिकारी नहीं मिल रहा है। यानी कलेक्टर पद के लिए सोच-समझकर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा प्रशांत व पारासर के नामों का उल्लेख भी किया गया है जिनमें पारासर, ज्योतिरादित्य सिंधिया के निज सचिव हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव की ओर से तत्काल प्रभाव से कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पद को भरा जाना चाहिए। उन्होंने इस पद की गरिमा को बनाए रखने के लिए अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं की।

दो सीटों पर होना हैं उपचुनाव

अशोकनगर जिले में आने वाले दिनों में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, जिनमें एक अशोकनगर और दूसरी मुंगावली सीट है। पिछले दिनों जब मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का गठन हुआ था, तब भोपाल आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि टाइगर अभी जिंदा है। जिसे लेकर दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा-'टाइगर उर्फ सिंधिया उर्फ शिवराज इतना न डरें।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.