Move to Jagran APP

दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, राहुल गांधी की छवि का सवाल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राहुल गांधी की छवि धूमिल करने का आरोप।

By Nitin AroraEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 01:04 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 01:33 PM (IST)
दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, राहुल गांधी की छवि का सवाल
दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, राहुल गांधी की छवि का सवाल

भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश में राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की छवि धूमिल करने को लेकर सीएम चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि 16 मई को शिवराज सिंह चौहान द्वारा राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के इरादे से एक एडिटेड वीडियो को ट्वीट किया है। जिससे लोगों में गलत संदेश पहुंचा है और इससे राहुल गांधी की छवि को भी नुकसान पहुंचा है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, दिग्विजय सिंह बुधवार सुबह उसी क्राइम ब्रांच थाने में समर्थकों के साथ पहुंचे, जहां उनके खिलाफ दो दिन पहले एफआईआर हुई थी। भाजपा नेताओं ने रविवार रात भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि रविवार दोपहर एक बजकर पचास मिनट पर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो डाला है।

इस वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह रहे थे कि दारू इतनी फैला दो कि पीएं और पड़े रहें। शिकायत में जिक्र किया गया कि यह वीडियो 12 जनवरी 2020 को शिवराज सिंह के अधिकृत ट्विटर अकाउंट पर डाला गया था। 2 मिनट 19 सेकंड के इस वीडियो में छेड़छाड़ कर 9 सेकंड का वीडियो तैयार किया गया, जिसे दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला है। बता दें कि मध्‍य प्रदेश में उपचुनाव नजदीक होने के कारण भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच सोशल मीडिया के जरिए वाद-प्रतिवाद खूब देखने को मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.