विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra New CM: फडणवीस कल तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, शिंदे और पवार के साथ सरकार बनाने का दावा किया पेश

Published: Wed, 04 Dec 2024 11:40 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2024 03:43 PM (IST)

Maharashtra New CM भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बुधवार को ...और पढ़ें

Maharashtra New CM Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री। फोटो- एएनआई।
Maharashtra New CM Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री। फोटो- एएनआई।

HighLights

  1. भाजपा विधायक दल की बैठक में फडणवीस चुने गए नेता।
  2. गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह।
  3. महाराष्ट्र के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे देवेंद्र फडणवीस।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नाम पर मुहर लग गई है। इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगांटीवार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को अपना नेता चुना।

केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में महाराष्ट्र विधानसभा भवन में विधायक दल की बैठक हुई। पांच दिसंबर को शाम पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विजय रूपाणी ने किया एलान

विधायक दल की बैठक केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में हुई। बैठक के बाद विजय रूपाणी ने कहा कि सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई है। इसके बाद उन्होंने फडणवीस को विधायक दल का नेता घोषित किया। आशीष शेलार महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य सचेतक होंगे। उधर, नागपुर में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न का माहौल है।

 राजभवन पहुंचे फडणवीस, शिंदे और अजित

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस एक ही कार में एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल से मुलाकात के बाद महायुति के नेता सरकार बनाने का दावा पेश किया।

जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया

कोर कमेटी की बैठक में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पार्टी को जीत मिली है। सभी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा। जनता ने खुलकर वोट दिया। उधर, नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महायुति को जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है। हम महाराष्ट्र को आगे ले जाने को प्रतिबद्ध हैं। पीएम मोदी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है।

गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पहली बार 2014 में देवेंद्र मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने पांच साल अपना कार्यकाल पूरा किया। हालांकि 2019 में वे महज 80 घंटे ही सीएम की कुर्सी पर रहे।इसके बाद फडणवीस एकनाथ शिंदे की सरकार में डिप्टी सीएम की भूमिका भी निभा चुके हैं।

वर्षा में महायुति की बैठक

जानकारी आ रही है कि एकनाथ शिंदे के सरकारी आावास वर्षा में कुछ ही देर में महायुति नेताओं की बैठक होगी। गठबंधन के नेता छह विधायक और एक मंत्री के फॉर्मूले पर चर्चा करेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे महायुति की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें मंत्रिमंडल से जुड़ी घोषणा होने की उम्मीद है।

भाजपा के पास सबसे अधिक संख्याबल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला। सबसे अधिक 132 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। 57 सीटों पर एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के प्रत्याशी जीते। अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) 41 सीटों पर चुनाव जीतने में कामयाब हुई। महायुति गठबंधन कुल मिलाकर 236 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को पांच निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी मिला है।

(सोर्स: राज्य ब्यूरो मुंबई, पीटीआई)

यह भी पढ़ें: 22 की उम्र में पार्षद और 27 में बने मेयर; स्कूल से नाम कटवाकर किया इंदिरा गांधी का विरोध; कहानी देवेंद्र फडणवीस की

यह भी पढ़ें: राहुल-प्रि‍यंका को संभल जाने से रोके जाने से भड़के अखि‍लेश, योगी सरकार को लेकर कह दी ये बड़ी बात