विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: क्या डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या की होगी राजनीति में एंट्री? वोट डालने के बाद दिया ये दिलचस्प जवाब

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 26 Apr 2024 05:26 PM (IST)

दूसरे चरण के मतदान में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या डीकेएस हेगड़े ने भी मतदान किया। वोट ...और पढ़ें

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या डीकेएस हेगड़े ने किया मतदान।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या डीकेएस हेगड़े ने किया मतदान।

एएनआई, कनकपुरा (कर्नाटक)। लोकसभा के दूसरे चरण में शुक्रवार को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इस दौरान 1200 से ज्यादा प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।  दूसरे चरण के मतदान में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या डीकेएस हेगड़े ने भी मतदान किया।

क्या राजनीति में शामिल होंगी ऐश्वर्या?

वोट डालने के बाद ऐश्वर्या ने राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि उनका राजनीति में शामिल होने का कोई भी इरादा नहीं है।  उन्होंने कहा कि मैं एक शिक्षक हूं और लोगों को शिक्षित करने का काम करती हूं। उन्होंने आगे कहा कि भारत को गौरवान्वित करने के लिए हर किसी को अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है और मैं उस क्षेत्र में काम कर रही हूं, जिसमें काम करने की अभी बहुत जरूरत है।

अपने चाचा के साथ मानउंगी जश्न 

ऐश्वर्या डीकेएस हेगड़े ने अपने चाचा और  कांग्रेस सांसद डीके सुरेश का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वोट देश के बारे में है और देश जब आगे बढ़ेगा तो हर एक व्यक्ति आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि चार जून को जब चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे उस समय मैं अपने चाचा के साथ जश्न मनाउंगी। मालूम हो कि कांग्रेस सांसद डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं।

1200 से ज्यादा प्रत्याशी आजमा रहे हैं अपनी किस्मत

मालूम हो कि दूसरे चरण में आज असम और बिहार की 5-5 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जबकि छत्तीसगढ़ (03), जम्मू एवं कश्मीर (01), कर्नाटक (14), केरल (20), मध्य प्रदेश (06), महाराष्ट्र (08), राजस्थान (13), त्रिपुरा (01), उत्तर प्रदेश (08) और पश्चिम बंगाल में 03 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। वहीं, दूसरे चरण में  1200 से ज्यादा प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election Phase 2 LIVE Voting: दोपहर 3 बजे तक मतदान में यह छोटा राज्य सबसे आगे, जानिए दूसरे राज्यों में क्या हैं वोटिंग के हाल?