Move to Jagran APP

Delhi Election Result vs Exit Polls 2020: अधिकतर एक्जिट पोल सही, 90 फीसद सीटों पर AAP का दबदबा

Delhi Election Result vs Exit Polls 2020 एबीपी-सी वोटर के एक्जिट पोल में सत्तारूढ़ आप को 49-63 सीटों मिलने का अनुमान लगाया गया था।

By Ankit KumarEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 07:51 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 07:51 PM (IST)
Delhi Election Result vs Exit Polls 2020: अधिकतर एक्जिट पोल सही, 90 फीसद सीटों पर AAP का दबदबा
Delhi Election Result vs Exit Polls 2020: अधिकतर एक्जिट पोल सही, 90 फीसद सीटों पर AAP का दबदबा

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनावों की मतगणना अपने आखिरी दौर में पहुंच चुकी है। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी 90 फीसद सीटों पर जीत दर्ज करते हुए दिख रही है। मंगलवार शाम 05:53 बजे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुल 34 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं और 29 सीटों पर आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तीन सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं। पार्टी के उम्मीदवार चार सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका है। इन परिणामों का विश्लेषण किया जाए तो यह बात निकलकर सामने आती है कि दिल्ली चुनाव परिणामों को लेकर अधिकतर एक्जिट पोल सही साबित हुए हैं।

prime article banner

ये एक्जिट पोल साबित हुए बिल्कुल सटीक

  • इंडिया टूडे-एक्सिस का एक्जिट पोल वास्तविक चुनाव परिणाम के बिल्कुल करीब दिख रहा है। इस एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 59-68 सीट दिया गया था। इस सर्वेक्षण में भारतीय जनता पार्टी को 2-11 सीट मिलने का अनुमान जताया गया था। हालांकि, कांग्रेस और अन्य दलों को कोई सीट नहीं दी गई थी। 
  • एबीपी-सी वोटर के एक्जिट पोल में सत्तारूढ़ आप को 49-63 सीटों मिलने का अनुमान लगाया गया था। इस पोल में भाजपा को 5-9 सीट जीतने की संभावना प्रकट की गई थी।
  • टीवी 9 भारतवर्ष- Cicero के एक्जिट पोल में अनुमान प्रकट किया गया था कि आम आदमी पार्टी 52-64 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। इस पोल में भाजपा को 6-16 सीटें दी गई थी। कांग्रेस को विभिन्न एक्जिट पोल में 0 से अधिकतम 3 सीटें दी गई थी।  

थोड़े दूर रहे ये एक्जिट पोल 

  • रिपब्लिक-जन की बात के एक्जिट पोल में केजरीवाल की पार्टी को 48-61 सीटें दी गई थी। यह सर्वेक्षण वास्तविक परिणाम से थोड़ा पीछे रह गया। इस सर्वे में भाजपा को 6-16 सीटें दी गई थी। 
  • टाइम्स नाऊ का एक्जिट पोल हकीकत से काफी दूर नजर आता है। इस सर्वेक्षण में आम आदमी पार्टी को 47 सीटें दी गई थी। वहीं आप को 23 सीटें मिलने का अनुमान प्रकट किया गया था। 
  • नेता-न्यूज एक्स के सर्वे में आप को 53-57 सीटें दी गई थी। भाजपा को 11-17 सीटें मिलती दिखाई गई थीं।

2015 में 67 सीटों पर जीती थी AAP

आम आदमी पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनावों में 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में भाजपा को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.