Move to Jagran APP

पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की बात, कहा- ऐसे हमले हैं अस्वीकार्य

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से फोन पर बात की। जिसपर उन्होंने कहा कि देश के पूर्व सैनिक पर इस तरह का हमला बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 06:07 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 06:24 PM (IST)
पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की बात, कहा- ऐसे हमले हैं अस्वीकार्य
पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की बात, कहा- ऐसे हमले हैं अस्वीकार्य

नई दिल्ली, एएनआइ। महाराष्ट्र के शिवसैनिकों द्वारा पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना को अस्वीकार्य बताया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से फोन पर बात की। जिसपर उन्होंने कहा कि देश के पूर्व सैनिक पर इस तरह का हमला बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि मदन जी जल्द ठीक हो जाएं।

loksabha election banner

पूर्व नौसेना अधिकारी के साथ हुई मारपीट के बाद महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा और एनडीए से जुड़े हुए दल लगातार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी कर रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह बहुत ही गलत और स्टेट स्पॉन्सर्ड टेरर वाली स्थिति है। उद्धव ठाकरे के सत्ता में रहते महाराष्ट्र में गुंडाराज की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में 10 मिनट में 6 आरोपियों को छोड़ दिया गया है।

जल्द ही आरोपियों को दे दी गई जमानत

मुंबई पश्चिमी उपनगर कांदीवली में शिवसैनिकों ने शुक्रवार को पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर आधा दर्जन से अधिक शिवसैनिकों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने शिवसेना नेता कमलेश कदम समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन उन्हें शनिवार सुबह समता नगर पुलिस स्टेशन ने ही जमानत दे दी। 

गौरतलब है कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने नौसेना से रिटायर्ड 65 वर्षीय अफसर पर इसलिए हमला किया क्योंकि उन्होंने व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक कार्टून फॉरवर्ड किया था। मुंबई के समता नगर पुलिस स्टेशन में कमलेश कदम और उनके आठ से दस साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। ट्विटर पर इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिवसेना के कार्यकर्ता नौसेना के पूर्व अधिकारी को पीटते दिख रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.