Move to Jagran APP

Coronavirus: जापानी क्रूज पर 2 भारतीय वायरस की चपेट में आए, एस जयशंकर ने दिया मदद का भरोसा

जापान में फंसे क्रूज डायमंड प्रिंसेज में बुधवार को दो भारतीय क्रू मेंबरों को भी संक्रमण हो गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीयों की हरसंभव मदद का भरोसा जताया है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 12:47 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 01:25 AM (IST)
Coronavirus: जापानी क्रूज पर 2 भारतीय वायरस की चपेट में आए, एस जयशंकर ने दिया मदद का भरोसा
Coronavirus: जापानी क्रूज पर 2 भारतीय वायरस की चपेट में आए, एस जयशंकर ने दिया मदद का भरोसा

नई दिल्ली, एजेंसियां। Coronavirus का कहर पूरे चीन में देखा जा रहा है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से अबतक 1355 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच जापान में फंसे क्रूज डायमंड प्रिंसेज में  दो भारतीय क्रू मेंबरों को भी संक्रमण हो गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। एस जयशंकर के ट्वीट के मुताबिक, जापान में फंसे डायमंड प्रिंसेज क्रूज विमान पर दो भारतीय क्रू मेंबर कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

loksabha election banner

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि जापान में हमारा दूतावास लगातार जापानी क्रूज पर वायरस की चपेट में आए दोनों भारतीय क्रू मेंबरों के साथ संपर्क में है। हम उन्हें हरसंभव मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्रूज पर यात्री और क्रू मेंबरों की जांच की जा रही है।

क्रूज पर 2 भारतीय कोरोना की चपेट में

जापान में फंसे क्रूज डायमंड प्रिंसेज में बुधवार को दो भारतीय क्रू मेंबरों को भी संक्रमण हो गया है। मेरठ के पीयूष ने जापान में भारत के राजदूत अनिल कालरा से बातचीत के बाद जानकारी साझा की। इन दो मरीजों को मिलाकर कुल संक्रमित भारतीयों की संख्या छह तक पहुंच गई है। यूपी के मेरठ के पीयूष वशिष्ठ 25 जनवरी को हांगकांग से जापान गए थे, जहां उनके क्रूज में 61 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि से हड़कंप मच गया। अब मरीजों की संख्या 174 तक पहुंच चुकी है।

सेना ने बुधवार को क्रूज में प्रवेश किया। दिनभर एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल अभियान चलाया गया। संदिग्ध मरीजों को थर्मो स्कैनर से गुजारा जा रहा है। इस बीच यात्रियों को जहाज की छत पर जाने की इजाजत दे दी गई है। पीयूष के परिजनों ने भारतीय दूतावास से फिर गुहार लगाई है। भारतीय दूतावास हरकत में है।

इस बीच चीन में कोरोना वायरस की चपेट में आने से अबतक 1355 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के हुबेई प्रांत में अकेले बुधवार को 242 लोगों की मौत हो गई। यह किसी भी दिन कोरोना वायरस की चपेट में आने से मारे गए लोगों की संख्या के आंकड़े में सबसे ज्यादा है।

यह क्रूज 3,711 लोगों के साथ पिछले हफ्ते की शुरुआत में जापानी तट पर पहुंचा था और पिछले महीने हांगकांग में डी-बोर्डिंग करने वाले एक यात्री के जहाज पर वायरस के वाहक पाए जाने के बाद उसे वहां छोड़ दिया गया था। यात्रियों और चालक दल सहित कुल 138 भारतीय जहाज पर सवार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.