Coronavirus in India: कमल हासन की अपने घर को अस्थायी अस्पताल में तब्दिल करने की पेशकश
अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों के के इलाज के लिए अपने निवास को अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने की पेशकश की है।
चेन्नई, आइएएनएस। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों के के इलाज के लिए अपने निवास को अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने की पेशकश की है। एक ट्वीट में हासन ने कहा कि उनकी पार्टी मक्कल नीधि माईम (MNM) में डॉक्टरों की मदद से वह अपने घर को कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए एक अस्थायी अस्पताल में तब्दिल करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार सरकार अगर अनुमति देती है, तो वे ऐसा करने को तैयार हैं।
इससे पहले हासन ने पीएम मोदी को लॉकडाउन की घोषणा के बाद पत्र लिखा था। इसमें उन्होंनेसरकार को इस बारे में सोचना चाहिए कि 21 दिनों केलॉकडाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूरअपना पेट भरने के लिए कहां जाएंगे और उनकी स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने दो दिन पहले पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हालिया अपडेट के अनुसार भारत में अभी तक 649 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 593 लोगों का इलाज जारी है। वहीं 42 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 13 लोगों की अब तक इससे मौत हो गई है।
लॉकडाउन का आज दूसरे दिन
देश में 21 दिनों की लॉकडाउन का आज दूसरे दिन है। पीएम मोदी ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि सोशल डिस्टेंशिंग बीमारी से निपटने का एकमात्र विकल्प है, जो तेजी से फैल रहा है। जो दुकानें आवश्यक सेवाएं प्रदान करती हैं, वे 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान खुलेंगी।
दुनियाभर में 18,589 लोगों की मौत
पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान में पहला मामला सामने आने के बाद इस वायरस के दुनियाभर के 197 देशों में मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना वायरस (COVID-19)से इन देशों में अभी तक 4,16,686 लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं, 18,589 लोगों की मौत हो गई है।