'भारत को टुकड़ों में बांट रही कांग्रेस', CWC अधिवेशन में लगे भारतीय नक्शे पर मचा बवाल; BJP ने उठाए कई सवाल
कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस की ओर से लगाए गए पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तेलंगाना बीजेपी ने दावा किया है कि इस पोस्टर में भारत का नक्शा विकृत रूप से दिखाया गया है। इस घटना को लेकर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। 26 और 27 दिसंबर को CWC की बैठक आयोजित की गई है।

पीटीआई, नई दिल्ली। कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक आयोजित की गई है। 26 और 27 दिसंबर को बैठक आयोजित की गई है।
बैठक से पहले पार्टी की ओर से नेताओं के स्वागत में पोस्टर लगाए गए। हालांकि, कांग्रेस की ओर से लगाए गए पोस्टर पर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप लगाया गया है कि जो पोस्टर लगाए गए हैं, उनमें भारत का नक्शा विकृत रूप से प्रस्तुत किया गया है। इस मैप में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और अक्साई चीन का क्षेत्र गायब है।
टुकड़े गैंग से है कांग्रेस का गठबंधन: सुधांशु त्रिवेदी
भाजपा नेताओं ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। गुरुवार को भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि यह स्पष्ट रूप से कांग्रेस के उन ताकतों के साथ गठबंधन को दर्शाता है जो भारत को टुकड़ों में बांट रहे हैं। यह नक्शा (बैनर पर) स्पष्ट रूप से इसे दर्शाता है। कांग्रेस ने पहले भी कई बार भारत के नक्शे को विकृत किया है।
VIDEO | #Delhi: Here's what BJP MP Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) said on the alleged incident of a distorted Indian map on Congress' banner in Belagavi.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 26, 2024
"This clearly shows Congress' alliance with the forces that are dividing India into parts. This map (on the banner)… pic.twitter.com/H9hlR9pfmJ
सोरोस को खुश करना चाहती कांग्रेस: भाजपा
तेलंगाना भाजपा ने इस विकृत पोस्टर की तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर पोस्ट करते हुए तेलंगाना भाजपा ने लिखा,"कांग्रेस की CWC (कमीशन विद कलेक्शन) मीटिंग के लिए लगाए गए आधिकारिक पोस्टरों में भारत का विकृत नक्शा दिखाया गया है, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है। अपने संरक्षक सोरोस को खुश करने के लिए कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता के मामलों से समझौता कर रही है। देश की जनता कांग्रेस को इस देशद्रोह के लिए सबक सिखाएगी।"
भारत को तोड़ना चाहती है कांग्रेस: भाजपा
कर्नाटक के स्थानीय भाजपा के निगम पार्षद श्रेया नाकडी ने इस घटना पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा, भारत का मुकुट गायब है। अब यह महात्मा गांधी का भारत नहीं है, बल्कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का भारत है। वहीं, अमित मालवीय ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस अब नई मुस्लिम लीग बन गई है। भारत को फिर से तोड़ना चाहती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।