Move to Jagran APP

कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार को पहनाएं जूते, जानिए क्या है वजह

कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने बनती, तब तक वह जूता नहीं पहनेंगे।

By Arti YadavEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 02:53 PM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 06:14 PM (IST)
कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार को पहनाएं जूते, जानिए क्या है वजह
कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार को पहनाएं जूते, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली, जेएनएन। मध्य प्रदेश में 15 साल के लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है। इस जीत में जितना अहम योगदान दिग्गज नेताओं का था,उतनी ही मेहनत कार्यकर्ताओं ने भी की। उन्होंने भी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए जी तोड़ मेहनत की। ऐसे ही एक कार्यकर्ता के समर्पण को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सम्मान दिया।

prime article banner

दरअसल राजगढ़ के कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार ने शपथ ली थी कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी, तब तक वे जूता नहीं पहनेंगे। 15 साल बाद आज जब कांग्रेस सत्ता में आई है तो खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस कार्यकर्ता को जूते पहनाएं। मुख्यमंत्री ने इस कार्यकर्ता के संकल्प को सलाम किया और पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने के लिए जमकर तारीफ की।

किरार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक हैं और प्रदेश में कांग्रेस के हारने के बाद दिग्विजय सिंह ने शपथ ली थी कि वो दस साल तक चुनाव नहीं लडेंगे। ठीक ऐसे ही दुर्गा लाल किरार ने ये शपथ ली थी कि वो तब तक पैरों में जूते नहीं पहनेंगे,जब तक कांग्रेस सत्ता में नहीं लौटेगी और आज दोनों की ही शपथ पूरी हो गई।

एक तरफ दिग्विजय ने अपनी शपथ पूरी करते हुए नर्मदा परिक्रमा पूरी की। पर्दे के पीछे रहकर पार्टी के लिए काम करते रहे और जीत की रणनीति बनाई। हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे,नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट किया। टिकट बंटवारे के बाद बगावत हुई तो बागियों को मनाया। ठीक इसी तरह किरार भी पार्टी के सत्ता में आने के इंतजार में बिना जूते के ही संघर्ष करते रहे और आज जब पार्टी सत्ता में लौटी तो शीर्ष नेतृत्व ने खुद इस कार्यकर्ता के संकल्प को पूरा करवाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.