Move to Jagran APP

किसान विरोधी रुख की कांग्रेस को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी- इंडिया गेट की घटना पर रिजिजू का हमला

आज सुबह 15 से 20 पंजाब युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे और संसद द्वारा पारित किए गए कृषि बिल के विरोध में वहां एक ट्रैक्टर को आग लगाने की कोशिश की। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 12:25 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 12:45 PM (IST)
किसान विरोधी रुख की कांग्रेस को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी- इंडिया गेट की घटना पर रिजिजू का हमला
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरण रिजिजू(Kiren Rijiju)।

नई दिल्ली, एएनआइ। कृषि बिल के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का गुस्सा तेजी से बढ़ रहा है। आज दिल्ली में पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट के पास विरोझ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कुछ किसान भी शामिल थे, जिन्होंने इंडिया गेट के पास एक ट्रैक्टर को आग लगा दी। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरण रिजिजू(Kiren Rijiju) ने इंडिया गेट की घटना को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा है कि किसान विरोधी कदम उठाने की कांग्रेस को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार सुबह नई दिल्ली में हुई इस घटना पर कहा कि लोगों को गुमराह करने और किसान विरोधी रुख अपनाने के लिए कांग्रेस बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इससे पहले आज सुबह, 15 से 20 पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे और संसद द्वारा पारित किए गए कृषि बिल के विरोध में वहां एक ट्रैक्टर को आग लगाने की कोशिश की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

रिजिजू ने ट्वीट में लिखा- कांग्रेस पार्टी सार्वजनिक संपत्तियों को नष्ट करने, लोगों को गुमराह करने और किसान विरोधी रुख अपनाने के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी इस घटना पर कांग्रेस की खिंचाई की। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर को एक ट्रक पर लाया और इंडिया गेट के पास आग लगा दी। यह कांग्रेस का ड्रामा है। इस कारण लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया था।

पुलिस ने इस बीच इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर को जलाने के मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। संसद द्वारा पारित केंद्र द्वारा लाए गए तीन कृषि बिलों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे, जिसे हाल ही में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी मंजूरी दी है। 

यह भी देखें: Youth Cong कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन, India Gate पर Tractor में लगाई आग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.