विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गुजरात माडल' के अध्ययन को लेकर कांग्रेस का केरल सरकार पर कटाक्ष, कहा-भाजपा से दिन में दुश्मनी और रात में दोस्ती निभा रही सीपीएम

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Thu, 28 Apr 2022 10:56 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 28 Apr 2022 12:16 PM (GMT+05:30)

केरल सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस केरल के लिए डैशबोर्ड सिस्टम का अध्ययन करने के लिए मुख्य सचिव वीपी जाय के नेतृत्व ...और पढ़ें

कांग्रेस ने केरल सरकार पर बोला हमला। (फोटो-एएनआइ)
कांग्रेस ने केरल सरकार पर बोला हमला। (फोटो-एएनआइ)

कोच्चि, एएनआइ। कांग्रेस ने केरल की सीपीएम सरकार को 'गुजरात माडल' का अध्ययन करने को लेकर आडे़ हाथों लिया है। केरल सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस, केरल के लिए डैशबोर्ड सिस्टम का अध्ययन करने के लिए मुख्य सचिव वीपी जाय के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम को तीन दिनों के लिए गुजरात भेजने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद राज्य विधानमंडल के विपक्षी नेता वीडी सतीसन ने राज्य सरकार के इस कदम की निंदा की है और भारतीय जनता पार्टी के साथ उनके जुड़ाव पर भी सवाल उठाए हैं।

विजयन पर बोला हमला

कांग्रेस नेता सतीसन ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री का मानना ​​है कि भाजपा शासित गुजरात में सुशासन हो रहा है। विजयन ने अब अपने मुख्य सचिव को वहां सुशासन के माडल के बारे में अध्ययन करने के लिए भेजा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली जाएंगे और उनसे सुशासन के बारे में जानेंगे?

दिन में विरोध, रात में दोस्ती

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "यह सरकार का बहुत अजीब रवैया है। एक तरफ, सीपीएम के नेतृत्व वाली केरल सरकार दिन के उजाले में भाजपा और उसकी नीतियों का विरोध करती है और रात के समय वे भाजपा के साथ दोस्त बन जाती है। गुजरात सरकार और केरल सरकार के बीच यह संबंध दिखाते हैं कि केरल सरकार भाजपा और संघ परिवार के साथ अपने जुड़ाव का प्रदर्शन कर रही है।" केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने राज्य में सीपीएम सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम का विरोध किया।

सीपीएम की मुख्य दुश्मन कांग्रेस पार्टी

केपीसीसी अध्यक्ष के सुधाकरन ने संवाददाताओं से कहा, "सीपीएम की मुख्य दुश्मन कांग्रेस पार्टी है और वे कांग्रेस पार्टी को नष्ट करना चाहते हैं। सीपीएम ने यह कहकर भाजपा के पक्ष में अपना रास्ता खोल दिया है कि वे कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस की भूमिका को नष्ट करना भाजपा और सीपीएम की जरूरत है।"