Ayodhya Verdict: दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ होने वाली कांग्रेस की रैली स्थगित
दिल्ली के रामलीला मैदान में एक दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली को स्थागित कर दिया गया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली को स्थागित कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला किया गया है।
मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस यहां पर एक बड़ी रैली करने की तैयारी कर रही थी। रैली के लिए नई तारीख की घोषणा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है।
दरअसल आर्थिक मंदी के खिलाफ कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में एक दिसंबर को बड़ी रैली करने वाली थी। अब अयोध्या मामले में कोर्ट का फैसला आने की वजह से सुरक्षा स्थिति को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने इसे स्थगित करने का फैसला किया है।
रैली में शामिल होंगे कांग्रेस के सभी बड़े नेता
इससे पहले जानकारी मिली थी कि देश की सुस्त अर्थव्यवस्था और रोजगार संकट के मामले पर कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरनी की रणनीति बना रही है। सरकार को घेरने के लिए होने वाली रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल होंगे। इनके अलावा राहुल और प्रियंका गांधी के भी शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि संसद का शीत कालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू होगा और यह 13 दिसंबर तक चलेगा।
Ayodhya Verdict: सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मस्जिदों के इमाम ने किया स्वागत, शांति की अपील
Ayodhya Verdict: अफवाह फैलाने के आरोप में यूपी नव निर्माण सेना अध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार