Move to Jagran APP

कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के विधि विवाद प्रमुख विवेक तन्खा ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव के नीतजे आने के बाद जहां राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े है। वहीं अब पार्टी के विधि विवाद प्रमुख विवेद तन्खा ने इस्तीफा दे दिया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 01:58 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2019 01:59 PM (IST)
कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के विधि विवाद प्रमुख विवेक तन्खा ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के विधि विवाद प्रमुख विवेक तन्खा ने दिया इस्तीफा

भोपाल, एजेंसी। Loksabha Election 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही कांग्रेस के अध्‍यक्ष राहुल गांधी पद से इस्‍तीफा देने पर अड़े हुए हैं, पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेता उन्हें मनाने में जुटे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और पार्टी के विधि विभाग प्रमुख विवेक तन्खा ने संगठन से जुड़े सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।  

prime article banner

   

 विवेक तन्खा ने अपने इस्‍तीफे के बारे में स्‍वयं सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। तन्‍खा ने ट्वीट कर अपने इस्‍तीफे की जानकारी देते हुए पार्टी प्रमुख राहुल गांधी से संगठन में ऊपर से नीचे तक परिवर्तन लाने की भी अपील की है। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के विधि, सूचना का अधिकार और अन्य विभागों से इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि हम सभी को अपने पार्टी पदों से इस्तीफा देते हुए राहुल गांधी को अपनी टीम के चयन के लिए मुक्तहस्त दे देना चाहिए।  

उन्होंने कहा कि वे इस बारे में मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान का स्वागत करते हैं। तन्खा ने राहुल गांधी से अनुरोध करते हुए कहा कि राहुल जी कृप्या पार्टी में नई जान डालने के लिए व्यापक बदलाव करें। उन्होंने कहा कि आपके भीतर प्रतिबद्धता और लगन है। मैं हर परिस्थिति में आपके साथ हूं।  गौरतलब है कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) में तन्खा स्वयं भी भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह से जबलपुर संसदीय सीट से चुनाव हार गए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि हाल में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने 25 मई को हुई पार्टी की कार्यकारी बैठक में राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। इसके बाद से पार्टी के नेता उन्हें मना रहे हैं लेकिन, वह इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.