Move to Jagran APP

संजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ी, राज्‍यसभा से भी इस्‍तीफा, बुधवार को भाजपा में होंगे शामिल

Sanjay Singh resigns from Congress गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले नेता संजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी और राज्‍यसभा की सदस्‍यता से इस्तीफा दे दिया है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Tue, 30 Jul 2019 02:34 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 03:10 PM (IST)
संजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ी, राज्‍यसभा से भी इस्‍तीफा, बुधवार को भाजपा में होंगे शामिल
संजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ी, राज्‍यसभा से भी इस्‍तीफा, बुधवार को भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्‍ली, एएनआइ। Sanjay Singh resigns from Congress लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्‍त के बाद से मुश्‍किलें झेल रही कांग्रेस के लिए एक और बुरी खबर है। अब गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले नेता संजय सिंह ने पार्टी एवं राज्‍यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है। अमेठी पर मजबूत पकड़ रखने वाले संजय सिंह को कांग्रेस ने असम से राज्यसभा सांसद बनाया था। उन्‍होंने इस बार सुल्तानपुर से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन मेनका गांधी से हार गए थे। 

loksabha election banner

राज्‍यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू (Rajya Sabha Chairman M Venkaiah Naidu) ने संजय सिंह का इस्‍तीफा मंजूर कर लिया है। संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस अभी भूतकाल में है, वह भविष्‍य से अंजान है। आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। यदि पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ है तो मैं भी उनके साथ हूं। मैं कल भाजपा में शामिल होऊंगा। मैंने पार्टी और राज्‍यसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया है।

संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस में 15 से 20 वर्षों से संवादहीनता की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है कि 245 सदस्यों वाली राज्‍यसभा में पहले से चार सीटें खाली थीं। अब संजय सिंह के इस्‍तीफे से पांच सीटें रिक्‍त हो गई हैं। संजय सिंह पहले भी एक बार कांग्रेस का हाथ छोड़ चुके हैं। संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से भाजपा विधायक हैं। साल 1980 में अमेठी से चुनाव लड़ने का फैसला करने वाले संजय गांधी को संजय सिंह ने अपना भरपूर समर्थन दिया था। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.