Move to Jagran APP

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा, विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने जनसंख्या नियंत्रण की पैरवी की हालांकि उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रभक्त हूं इसलिए मानता हूं कि जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। आबादी पर काबू नहीं किया तो देश गरीब ही रहेगा।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 05:11 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 05:11 PM (IST)
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा, विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा

इंदौर, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने जनसंख्या नियंत्रण की पैरवी की, हालांकि उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रभक्त हूं, इसलिए मानता हूं कि जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। आबादी पर काबू नहीं किया तो देश गरीब ही रहेगा। हालांकि तन्खा ने कहा कि इस कानून को वोट और राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। कानून की जगह शिक्षा और जागरूकता होगी तो लोग खुद जनसंख्या नियंत्रित करेंगे। सबसे साक्षर राज्य केरल इसका सबूत है।

loksabha election banner

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य ने की पैरवी

तन्खा शनिवार को यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जी-23 समूह और इसके नेताओं का लक्ष्य किसी भी स्थिति में कांग्रेस को अस्थिर करना नहीं है। मालूम हो, कांग्रेस के 23 नेताओं के एक समूह को जी-23 समूह कहा जाता है। तन्खा इसी समूह में गिने जाते हैं। उनसे इस समूह की कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बारे में सवाल पूछा गया था।

जी-23 समूह कांग्रेस को अस्थिर करने के लिए नहीं

उन्होंने कहा कि महीनेभर पहले कांग्रेस के लीगल सेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को भी संगठन से नाराजगी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। तन्खा बोले, असल में तो मैंने एक साल पहले ही इस्तीफा देने का मन बना लिया था। कांग्रेस नेतृत्व की क्षमता और संगठन की हालत पर तन्खा ने कहा कि यह समय की बात है। अभी कांग्रेस की लहर नीचे है तो तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। लहर कभी ऊपर भी आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.