Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Congress President Election 2022 Updates: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग खत्म, गहलोत बोले- भारी बहुमत से जीतेंगे खड़गे

Congress President Election 2022: कांग्रेस के अध्यक्ष पद का आज चुनाव हो रहा है। अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी स्थित संगनाकल्लु में यात्रा कैंप में वोट डाला। सोनिया और प्रियंका गांधी ने दिल्ली में मतदान किया है।

By Manish NegiMon, 17 Oct 2022 04:17 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है। देशभर में 9 हजार से ज्यादा कांग्रेस के प्रतिनिधि अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। वोटिंग शाम चार बजे तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि करीब 22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने वोट डाल दिया है। वहीं, राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला।

बता दें कि मतों की गिनती बुधवार को होगी। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा।

17 Oct 20224:16:04 PM
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म

 कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग अब खत्म हो चुकी है।

17 Oct 20223:17:18 PM
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का बयान

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान के बाद, पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के लिए यह गर्व का क्षण है कि हम पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी रबर स्टैंप अध्यक्ष नहीं होगा।

Its a moment of pride for entire Congress that were in democratic process to elect party president. Its only Congress that can elect party president. Were demonstrating real democracy. Nobody will be rubber stamp president: Congress Gen Secy KC Venugopal on party pres polls pic.twitter.com/c4hqN7wXhk

— ANI (@ANI) October 17, 2022
17 Oct 20222:47:57 PM
KC Venugopal ने तिरुवनंतपुरम में डाला वोट

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी चुनाव में तिरुवनंतपुरम में मतदान किया।
/

17 Oct 20222:36:22 PM
गुजरात में 1.30 बजे तक 250 वोट पड़े

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गुजरात में दोपहर डेढ़ बजे तक 250 प्रतिनिधियों ने वोट डाल दिया है। प्रदेश में कुल 407 प्रतिनिधि हैं। वोटिंग सुबह 10 बजे शुरू हो गई थी।

17 Oct 20222:15:22 PM
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डाला वोट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उन पार्टी नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अगले अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाला।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर एआईसीसी प्रमुख पद के लिए मैदान में हैं।

17 Oct 20222:12:54 PM
मल्लिकार्जुन खड़गे भारी बहुमत से जीतेंगे- अशोक गहलोत
blog images

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे भारी बहुमत से जीतेंगे। वे अनुभवी व्यक्ति हैं। उनको काफी अनुभव रहा है... जो लोग पार्टी छोड़कर गए, वे अवसरवादी लोग हैं। उनको (ज्योतिरादित्य सिंधिया) कम उम्र में केंद्रीय मंत्री बनने का मौका मिला है। जो मौका बाद में मिलता वह पहले मिल गया। 

17 Oct 20222:00:41 PM
कांग्रेस ने देश के लिए मिसाल कायम की है- सचिन पायलट
blog images

राजस्थान कांग्रेस के विधायक सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खुले, लोकतांत्रिक और पारदर्शी चुनाव कराकर देश के लिए एक मिसाल कायम की है। मेरा मानना है कि जो भी इस चुनाव में जीतेगा उसे पार्टी के सभी सदस्यों का पूरा समर्थन मिलेगा। 

17 Oct 20221:44:59 PM
नए अध्यक्ष तय करेंगे, नेतृत्व के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए- खुर्शीद
blog images

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में कहा कि पार्टी के नए अध्यक्ष तय करेंगे कि नेतृत्व के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए और कैसे लागू किया जाए। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

17 Oct 20221:34:33 PM
मनीष तिवारी और हुड्डा ने डाले वोट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने-अपने पार्टी कार्यालयों में वोट डाला। आनंदपुर साहिब से सांसद तिवारी ने पंजाब कांग्रेस भवन में, जबकि हुड्डा ने हरियाणा कांग्रेस भवन में वोट डाला।

17 Oct 20221:30:35 PM
जम्मू-कश्मीर में मतदान जारी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जम्मू-कश्मीर में सोमवार को चुनाव हो रहे हैं। यहां 340 प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। जेकेपीसीसी के अध्यक्ष विकार रसूल, कर्ण सिंह और जेकेपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर सहित कई कांग्रेस प्रतिनिधियों ने यहां वोट डाला।

17 Oct 20221:21:16 PM
Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से वोटिंग जारी है। विभिन्न राज्यों में कांग्रेस प्रतिनिधि मतदान कर रहे हैं।
/

17 Oct 20221:06:34 PM
पूर्व सीएम Kamal Nath ने भी डाला वोट

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुल नाथ ने भोपाल में कांग्रेस दफ्तर में वोट डाला।

17 Oct 202212:54:49 PM
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया से संतुष्ट- मधुसूदन मिस्त्री

कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि वह कांग्रस अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया संतुष्ट हैं। मिस्त्री ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से हो रहे हैं।

17 Oct 202212:16:26 PM
Rahul Gandhi ने डाला वोट

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मतदान कर दिया है। उन्होंने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला। यात्रा के चलते यहीं पर पोलिंग बूथ बनाया गया है।

लोकतंत्र हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

श्री @RahulGandhi ने भारत जोड़ो यात्रा कैम्प साइट पर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान किया। pic.twitter.com/aFb8INLr3N

— Congress (@INCIndia) October 17, 2022
17 Oct 202212:10:58 PM
महाराष्ट्र में 797 प्रतिनिधि डालेंगे वोट

महाराष्ट्र में कुल 797 कांग्रेस प्रतिनिधि वोट डालने के लिए योग्य हैं। इनमें से 561 प्रतिनिधि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस से हैं जबकि 261 मुंबई कांग्रेस से हैं।

17 Oct 202212:06:52 PM
नाना पटोले ने मुंबई में डाला वोट

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना वोट डाला। उन्होंने राजधानी मुंबई में अपना वोट डाला।

17 Oct 202212:01:41 PM
भूपेश बघेल ने रायपुर में किया मतदान

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में मतदान कर दिया है।
/

17 Oct 202211:58:07 AM
शशि थरूर बोले- 19 अक्टूबर का इंतजार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने भी मतदान किया। थरूर ने कहा कि वह 19 अक्टूबर को मतगणना का इंतजार कर रहे हैं।

17 Oct 202211:46:48 AM
पूर्व पीएम Manmohan Singh ने किया मतदान

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मतदान किया है। उन्होंने दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में अपना वोट डाला।
/

17 Oct 202211:40:14 AM
Ashok Gehlot ने जयपुर में डाला वोट

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय में अपना वोट डाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा, चीफ व्हिप महेश जोशी के अलावा कई प्रतिनिधियों ने भी मतदान किया।
/

17 Oct 202211:32:06 AM
इस चुनाव का इंतजार था- Sonia Gandhi

सोनिया गांधी ने वोट डालने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पोलिंग बूथ से बाहर निकली सोनिया गांधी ने कहा कि मैं इसका इंतजार लंबे समय से कर रही थी।

#WATCH | "I have been waiting for a long time for this thing," says Congress interim president Sonia Gandhi on the partys presidential election pic.twitter.com/9giL5DeOEX

— ANI (@ANI) October 17, 2022
17 Oct 202211:25:58 AM
आंध्र प्रदेश में भी वोटिंग जारी

आंध्र प्रदेश के करनूल में कांग्रेस दफ्तर में पोलिंग बूथ बनाया गया है। यहां सबसे पहले पार्टी प्रवक्ता जंगा गौतम ने अपना वोट डाला। प्रदेश में कांग्रेस के 350 प्रतिनिधि वोट डालेंगे।

17 Oct 202211:10:32 AM
गहलोत का भाजपा पर निशाना

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि एक तरफ राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा और दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव दोनों ही अपने-अपने जगह महत्वपूर्ण हैं। बीजेपी जब से सरकार में आई है तब से ये संविधान की धज्जियां उठा रहे हैं। पक्ष के साथ विपक्ष का होना जरूरी है।

17 Oct 202211:06:56 AM
सोनिया और प्रियंका गांधी ने डाला वोट

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में वोट डाला।

#WATCH | Congress interim president Sonia Gandhi & party leader Priyanka Gandhi Vadra cast their vote to elect the new party president, at the AICC office in Delhi pic.twitter.com/aErRUpRVv0

— ANI (@ANI) October 17, 2022
17 Oct 202211:00:44 AM
Mallikarjun Kharge ने बेंगलुरु में डाला वोट

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने वोट डाल दिया है। उन्होंने बेंगलुरु में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
/

17 Oct 202210:47:43 AM
क्या बोले डीके शिवकुमार?

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में कहा कि ये कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक दिन है। 490 प्रतिनिधि यहां वोट कर रहे हैं। पारदर्शी तरीके से चुनाव हो रहे हैं। देश को इससे फायदा होगा।

17 Oct 202210:38:35 AM
शशि थरूर ने की पूजा
blog images

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पझावंगडी गणपति मंदिर में पूजा की। उनका मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से है।

17 Oct 202210:36:12 AM
यह एक ऐतिहासिक दिन है- जयराम रमेश
blog images

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी है। यह एक ऐतिहासिक दिन है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बेल्लारी में वोट डालेंगे। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के सुबह करीब 11 बजे वोट डालने की उम्मीद है।

17 Oct 202210:33:30 AM
पी चिदंबरम और जयराम रमेश ने डाला वोट

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव हो रहे हैं। पार्टी सांसद पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली में AICC कार्यालय में जाकर वोट डाला। नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

17 Oct 202210:21:45 AM
खड़गे और थरूर के बीच हुई बात

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह हमारे आंतरिक चुनाव का हिस्सा है। हमने एक-दूसरे से जो कुछ भी कहा वह दोस्ताना अंदाज में कहा। हमें मिलकर पार्टी को मजबूत बनाना है। शशि थरूर ने मुझे फोन किया और शुभकामनाएं दीं और मैंने भी उन्हें यही कहा।

17 Oct 202210:16:55 AM
क्या बोले शशि थरूर?

शशि थरूर ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है। कांग्रेस का भविष्य पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में है। हमारे और पार्टी नेताओं के खिलाफ बाधाओं का ढेर लगा है।
/

17 Oct 202210:10:35 AM
राहुल गांधी बेल्लारी में डालेंगे वोट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डालेंगे। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के दौरान ही पोलिंग बूथ बनाया गया है।
/

17 Oct 20229:57:35 AM
मधुसूदन मिस्त्री ने लिया जायजा

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने एआईसीसी दफ्तर में वोटिंग से पहले तैयारियों का जायजा लिया।
/

17 Oct 20229:37:09 AM
दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में 280 प्रतिनिधि डालेंगे वोट

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और अन्य CWC सदस्यों एवं वरिष्ठ नेताओं सहित कुल 75 कांग्रेस प्रतिनिधि दिल्ली के ऑल इंडिया कांग्रेस दफ्तर मुख्यालय में अपना वोट डालेंगे। दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में 280 प्रतिनिधि वोट डालेंगे।

17 Oct 20229:03:43 AM
मतदान केंद्रों पर कतार लगनी शुरू

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान केंद्रों पर कांग्रेस प्रतिनिधि जुट रहे हैं। तस्वीरें लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय की हैं।
/

17 Oct 20228:52:36 AM
थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंग

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। तस्वीरें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के आवास की हैं।
/

17 Oct 20228:42:17 AM
'टिक' का निशान लगाने का विकल्प

बैलेट पेपर में दो उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर का नाम है। उम्मीदवारों के नाम के सामने बॉक्स बनाया गया है। मतदाताओं को पसंदीदा उम्मीदावरों के नाम के आगे बने बॉक्स में टिक लगाना होगा।

17 Oct 20228:31:23 AM
मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा सख्त

कर्नाटक के बेल्लारी में भी चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। बेल्लारी के मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है।
/

17 Oct 20228:25:07 AM
गांधी परिवार से सलाह लेता रहूंगा- खड़गे

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में एक प्रेस कांफ्रेंस की। खड़गे ने कहा कि अगर वह कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो गांधी परिवार से सलाह लेते रहेंगे। खड़गे ने कहा कि गांधी परिवार ने काफी संघर्ष किया है।

ये भी पढ़ें:

Congress President Election: कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव आज, शशि थरूर पर भारी मल्लिकार्जुन खड़गे

17 Oct 20228:19:52 AM
Bharat Jodo Yatra पर निकले हैं राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। राहुल गांधी के साथ कई और प्रतिनिधि भी हैं। यात्रा के चलते कर्नाटक के बेल्लारी स्थित संगनाकल्लु में मतदान केंद्र बनाया गया है। राहुल गांधी के अलावा 40 प्रतिनिधि इसी मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे।

17 Oct 20228:12:17 AM
वोटिंग के लिए बनाए गए 65 से ज्यादा केंद्र

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए देशभर में 65 से ज्यादा केंद्र बनाए गए हैं। 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सोनिया और प्रियंका गांधी दिल्ली में मतदान करेंगे।

17 Oct 20228:10:04 AM
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे वोटिंग शुरू होगी। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भी चुनाव की तैयारी की गई है।

Congress Party to vote today to elect its next president. Senior party leaders Mallikarjun Kharge and Shashi Tharoor are in the fray.

The counting of votes and declaration of results will take place in Delhi on October 19.

Visuals from AICC Headquarters, Delhi pic.twitter.com/bPwfdv1kZ0

— ANI (@ANI) October 17, 2022
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us