यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले सोनिया गांधी से मिले शशि थरूर
Congress President Election कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने सोमवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से उनके आवास पर मुलाकात की। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बैठक के दौरान क्या हुआ।
22 सितंबर को जारी होगी अधिसूचना
बैठक इस संकेत के बीच हुई है कि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकते हैं और अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जो 25 सितंबर से शुरू होगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी।
Congress MP Shashi Tharoor met party's interim president Sonia Gandhi in Delhi pic.twitter.com/dH8jy713GB
— ANI (@ANI) September 19, 2022
जी-23 के सदस्य रहे हैं थरूर
थरूर जी-23 के सदस्य रहे हैं और उन्होंने गांधी को लिखे पत्र में सांगठनिक सुधार की मांग की थी। जी-23 कांग्रेस नेतृत्व की भी आलोचना करता रहा है। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे ने भी कांग्रेस अध्यक्ष से उनके आवास पर मुलाकात की और समझा जाता है कि उन्होंने राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
नामांकन करने वाले उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों का कहना है कि जी-23 समूह उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। उसकी पहली पसंद तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर हैं।
अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से किया इनकार
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इंकार करने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्ष बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। वे गांधी परिवार के करीबी हैं। इसके अलावा, उन्हें कांग्रेस में लगभग सभी वर्गों के नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री पद छोड़ना नहीं चाहते। इसलिए वे अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे।
