Move to Jagran APP

Congress President Election: दिल्ली पहुंचे सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात जारी

Congress President Election राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गए हैं। गहलोत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन भरने के संकेत दिए हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 21 Sep 2022 10:44 AM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 04:28 PM (IST)
Congress President Election: दिल्ली पहुंचे सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात जारी
दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगे गहलोत (फोटो एएनआई)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होना है। अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे लिया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर भी गहलोत को चुनौती दे सकते हैं। इसी बीच, अशोक गहलोत आज दिल्ली पहुंचे हैं।

loksabha election banner

दिल्ली में सोनिया गांधी से अशोक गहलोत की मुलाकात

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हैं। बुधवार की दोपहर गहलोत दिल्ली में 10 जनपथ पहुंचे।

गहलोत ने दिए चुनाव लड़ने के संकेत

इस मुलाकात से पहले राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी। बैठक में अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के संकेत दिए। इस बैठक में गहलोत ने कहा, 'मैं राहुल गांधी को मनाने की आखिरी कोशिश करूंगा। अगर वह नहीं मानते हैं तो मैं आलाकमान के निर्देशों का पालन करूंगा।'

राजस्थान भी नहीं छोड़ेंगे गहलोत!

गहलोत ने ये भी कहा, 'मैं जो भी बन जाऊं, लेकिन तुमसे दूर नहीं रहूंगा। मैं आखिरी सांस तक राजस्थान की सेवा करूंगा।' इस दौरान गहलोत ने राजस्थान का सीएम के रूप में बने रहने के संकेत भी दिए क्योंकि उन्होंने विधायकों को बजट के लिए काम शुरू करने को कहा था।

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं अशोक गहलोत, राहुल गांधी का संदेश लेकर पहुंचे पार्टी के दिग्गज नेता

Congress President Election: राहुल नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव! क्या गहलोत और थरूर के बीच होगा मुकाबला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.