Move to Jagran APP

'इंदिरा गांधी भवन' नाम से जाना जाएगा कांग्रेस का नया मुख्यालय, जानें- कब होगा उद्घाटन और क्या है खासियत

कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम इंदिरा गांधी भवन रखा जाएगा। अभी कांग्रेस का मुख्यालय नई दिल्ली स्थित 24 अकबर रोड पर है जो कि अब जल्द ही बदल जाएगा।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 09:15 PM (IST)
'इंदिरा गांधी भवन' नाम से जाना जाएगा कांग्रेस का नया मुख्यालय, जानें- कब होगा उद्घाटन और क्या है खासियत
'इंदिरा गांधी भवन' नाम से जाना जाएगा कांग्रेस का नया मुख्यालय, जानें- कब होगा उद्घाटन और क्या है खासियत

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी को नया मुख्यालय मिल जाएगा। पार्टी का स्थापना दिवस 28 दिसंबर को होता है। इसी दिन मुख्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा। यह कार्यालय सेंट्रल दिल्ली के 9 कोटला रोड में स्थित है। कार्यालय का नाम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा जाएगा, जो कि 'इंदिरा गांधी भवन' कहलाएगा। पार्टी के एक शीर्ष सूत्र ने कहा कि इसका उद्घाटन पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा किया जाएगा।

loksabha election banner

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का मुख्यालय अभी 24 अकबर रोड पर स्थित है, जो कि पिछले चार दशकों से पार्टी के मुख्यालय के रूप में कार्य कर रहा है। वहीं, अब कोटला रोड पर कांग्रेस का छह मंजिल वाला आगामी पार्टी कार्यालय होगा। जो कि दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय के नजदीक रहेगा।

मुख्यालय की खासियत

नए मुख्यालय की खास बात यह है कि कार्यालय में दो गेट बनाए गए हैं। पहला गेट कोटला रोड की तरफ रहेगा। वहीं, दूसरा गेट दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर खुलेगा। हालांकि पार्टी ने कोटला रोड को अपने मेन गेट के रूप में बनाने का फैसला किया है, जो पार्टी के आधिकारिक पते के रूप में भी जाना जाएगा।

बता दें कि 24 अकबर रोड मुख्यालय के अलावा भी पार्टी के कई अन्य कार्यालय हैं। नई दिल्ली स्थित 26 अकबर रोड पर सेवा दल का एक मुख्य कार्यालय है और 5 रायसीना रोड पर यूथ कांग्रेस और NSUI के कार्यालय हैं।

गौरतलब है कि राजधानी में भूमि और भवनों के प्रभारी आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने पहले ही कांग्रेस को मुख्यालय खाली करने का नोटिस दिया था। वहीं, अब नया पार्टी मुख्यालय सेवा दल, NSUI और IYC (इंडियन यूथ कांग्रेस) का नया पता भी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.