Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Congress Protest Live: प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोलीं- देश में सिर्फ 2-4 रईस

Congress Protest: कांग्रेस आज महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में भी कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया।

By Manish NegiFri, 05 Aug 2022 04:02 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आज कांग्रेस सड़कों पर है। कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता आज देश के कई हिस्सों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम सांसद भी हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस सांसद संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकालेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस पीएम आवास का घेराव भी करेगी।

इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं है, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वहीं राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

5 Aug 20224:02:15 PM
महाराष्ट्र में भी हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता

महाराष्ट्र में भी राजभवन के पास कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

5 Aug 20222:56:11 PM
देश में 2-4 लोग रईस- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि मोदी जी ने पूरे देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं है। 2-4 लोग रईस हो गए हैं, लेकिन आम जनता तड़प, तरस रही है। उनको महंगाई इसलिए नहीं दिखती क्योंकि उनके पास पैसा ही पैसा है। सब चीजें महंगी हो चुकी हैं।

5 Aug 20222:40:22 PM
'पीएम आवास तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, केंद्र सरकार को लगता है कि विपक्ष में जो भी है उनको दबा सकते हैं। उनको लगता है कि अपनी फौज दिखाने के बाद हम समझौता करे लेंगे। इनके मंत्री कहते हैं कि महंगाई नहीं है। हम प्रधानमंत्री आवास तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं।

5 Aug 20222:30:22 PM
जगदंबिका पाल का निशाना

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ड्रामा कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस अगर महंगाई पर गंभीर होते तो सदन में 7 घंटे की चर्चा में राहुल गांधी बोलते। महंगाई पर बोलना तो छोड़िए उन्होंने वित्त मंत्री के जवाब तक का बहिष्कार किया। महंगाई तो बहाना, ED निशाना है।

5 Aug 20221:58:19 PM
किंग्सवे कैंप लाए गए राहुल गांधी
blog images

राहुल गांधी समेत कांग्रेस के अन्य सांसदों को किंग्सवे कैंप थाना लाया गया है। बता दें कि कांग्रेस कई राज्यों में महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।

5 Aug 20221:40:56 PM
'अपनी बात रखने से रोका जा रहा है'

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि जिस तरीके से सरकार काम कर रही है, सैकड़ों बार हमारे सांसदों को हिरासत में लिया जा रहा है, अपनी बात रखने से रोका जा रहा है ये अलोकतांत्रिक है। सरकार मंहगाई और बेरोजगारी पर चर्चा नहीं करना चाहती है।

5 Aug 20221:31:50 PM
बैरिकेड्स पर कूदते हुए दिखीं प्रियंका

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी के विरोध के दौरान AICC के पास लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स पर कूदते हुईं देखी गईं। बाद में कांग्रेस के विरोध के दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

#WATCH Congress leader Priyanka Gandhi Vadra jumps over a police barricade placed near AICC during party protest against price rise & unemployment in Delhi

She was later detained by police during the Congress protest pic.twitter.com/s7lqYqsnEh

— ANI (@ANI) August 5, 2022
5 Aug 20221:30:20 PM
पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप में हिरासत में रखे गए कांग्रेस नेता

दिल्ली में पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप में मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और रंजीत रंजन सहित कांग्रेस सांसद को हिरासत में रखा गया है।

5 Aug 20221:12:28 PM
हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी

पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली में AICC मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया है। वह महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरना दे रहीं थी।

#WATCH | Police detain Congress leader Priyanka Gandhi Vadra from outside AICC HQ in Delhi where she had joined other leaders and workers of the party in the protest against unemployment and inflation.

The party called a nationwide protest today. pic.twitter.com/JTnWrrAT9T

— ANI (@ANI) August 5, 2022
5 Aug 20221:01:18 PM
धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा एआइसीसी मुख्यालय के बाहर पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठी दिखीं।

#WATCH | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra sits on a protest with other leaders and workers of the party outside the AICC HQ pic.twitter.com/ra6LPFhE0H

— ANI (@ANI) August 5, 2022
5 Aug 202212:58:38 PM
सब्जियों की माला पहनकर महंगाई का विरोध
blog images

विजयवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सब्जियों की माला पहनकर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

5 Aug 202212:27:51 PM
हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिया है। इसके अलावा शशि थरूर और पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

5 Aug 202212:18:47 PM
प्रमोद तिवारी का भी हमला

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि अडानी दुनिया का सबसे अमीर इंसान होता जा रहा है और देश गरीब होता जा रहा है। सरकार को सद्बुद्धि आ जाए इसलिए काले कपड़े पहनकर आया हूं। सरकार संसद में चर्चा कराए इसलिए राष्ट्रपति के पास जा रहे हैं।

5 Aug 202212:02:54 PM
बिहार में भी कांग्रेस का प्रदर्शन

बिहार में भी कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन कर रही है। तस्वीरें राजधानी पटना की हैं।

Bihar | Congress members stage a protest against the Central government over inflation and unemployment, in Patna. pic.twitter.com/I5qioigCii

— ANI (@ANI) August 5, 2022
5 Aug 202211:43:23 AM
सोनिया गांधी ने भी लिया प्रदर्शन में हिस्सा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद भवन में पार्टी के प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

#WATCH | Congress interim president & MP Sonia Gandhi leads protest of party MPs against inflation and unemployment, in Parliament pic.twitter.com/ceCIbQ4aLv

— ANI (@ANI) August 5, 2022
5 Aug 202211:41:31 AM
राहुल गांधी भी काले कपड़े पहनकर पहुंचे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे।

दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। pic.twitter.com/JaoKuJrKYz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
5 Aug 202211:36:37 AM
कांग्रेस सांसदों ने पहने काले कपड़े

संसद में कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में काले कपड़े पहने।

दिल्ली: संसद में कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में काले कपड़े पहने। pic.twitter.com/vigWZE8cbS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
5 Aug 202211:19:17 AM
देश में जीएसटी की लूट- हरीश रावत

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी की लूट के खिलाफ कांग्रेस आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। यह आंदोलन हमारा गांव-गांव, कस्बे-कस्बे में चलेगा। हम लोगों से अपील करते हैं कि अगर आप इस सबसे त्रस्त हैं तो हमारा साथ दीजिए।

5 Aug 202211:07:12 AM
मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहना काला कुर्ता

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी महंगाई और बेरोजगारी पर अपना विरोध जताया है। खड़गे ने इसके विरोध में काला कुर्ता और पगड़ी पहनी।

दिल्ली: महंगाई और बेरोज़गारी के विरोध में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने काला कुर्ता और पगड़ी पहनी। pic.twitter.com/TAJf4nQZWd

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
5 Aug 202210:59:32 AM
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी

देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। pic.twitter.com/2gVQDZwQV3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
5 Aug 202210:48:59 AM
मुझ पर हमला करो- राहुल गांधी

राहुल ने कहा मैं जितना लोगों की आवाज उठाता हूं, जितना सच बोलता हूं उतना ज्यादा मुझ पर हमला किया जाता है। मैं लोकतंत्र के लिए खड़े होने का अपना काम करता रहूंगा। यह बात समझ लीजिए कि जो धमकाता है वह डरता है। राहुल ने कहा कि मैं जितना अधिक विरोध करूंगा उतना ही मुझ पर आक्रमण होगा। मैं खुश हूं, मुझ पर हमला करो।

5 Aug 202210:18:06 AM
किसी जरूरी मुद्दे पर नहीं हो रही बहस

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में किसी भी जरूरी मुद्दे पर बहस नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अगर संसद में भी लोगों के मुद्दों को उठाना चाहता है, तो उसे चर्चा का मौका नहीं दिया जाता है।

Koo App
तुमने सोचा थोड़ा डराया, तो डर जाएंगे। मगर #महंगाईपरहल्लाबोल की आवाज़ उठाएंगे।।
View attached media content
- Bihar Congress (@INCBihar) 5 Aug 2022

/

5 Aug 202210:13:05 AM
चुनिंदा लोगों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रही है सरकारः राहुल
blog images

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज लोगों के मुद्दे चाहे महंगाई, बेरोजगारी, समाज में हिंसा और कुछ भी हो उसे उठाने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि 4-5 लोगों के हितों की रक्षा के लिए सरकार एजेंडा चला रही है और उन्हीं के लिए काम कर रही है।

Koo App
वो चाहते हैं, पुलिस देखकर डर जाएंगे। हमारा इरादा है, जनता की आवाज़ उठाएंगे।। #महंगाईपरहल्लाबोल
View attached media content
- Bihar Congress (@INCBihar) 5 Aug 2022

/

5 Aug 20229:56:35 AM
राहुल गांधी का हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम लोकतंत्र की मौत देख रहे हैं। भारत ने लगभग एक सदी पहले से जो ईंट-पत्थर से बनाया है, वह आपकी आंखों के सामने नष्ट हो रहा है। जो कोई भी तानाशाही की शुरुआत के विचार के खिलाफ खड़ा होता है, उस पर शातिर हमला किया जाता है, जेल में डाला जाता है, गिरफ्तार किया जाता है और पीटा जाता है।

5 Aug 20229:13:08 AM
'चलो राष्ट्रपति भवन' का एलान

कांग्रेस ने बताया कि पार्टी सांसद संसद भवन से चलो राष्ट्रपति भवन के तहत राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। वहीं, वरिष्ठ नेता पीएम आवास का घेराव करेंगे।

5 Aug 20229:11:00 AM
विजय चौक पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

कांग्रेस पार्टी के बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने विजय चौक पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई।

5 Aug 20229:08:18 AM
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई, बेरोजगारी के अलावा जीएसटी वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

#WATCH | Congress workers protest over inflation at the party office in Delhi. The party has called a nationwide protest today over unemployment and inflation. pic.twitter.com/M3d18yMFu7

— ANI (@ANI) August 5, 2022
5 Aug 20229:05:18 AM
पार्टी दफ्तर में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर में जुटना शुरू हो गए हैं। कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

Delhi | Congress workers begin gathering at the party office, ahead of their nationwide protest against unemployment and inflation today. pic.twitter.com/ztw4isaSKm

— ANI (@ANI) August 5, 2022
5 Aug 20229:02:22 AM
कांग्रेस सांसद आज करेंगे बैठक

दोनों सदनों के कांग्रेस सांसद आज सुबह 10 बजे संसद में कांग्रेस संसदीय दल (CPP) कार्यालय में बैठक करेंगे।

5 Aug 20228:26:32 AM
दिल्ली पुलिस ने एडवायजरी जारी की

कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस नए एडवायजरी जारी की है। एडवायजरी में कहा गया कि दिल्ली में कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है।

5 Aug 20228:23:02 AM
दिल्ली में सुरक्षा सख्त

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा चुस्त की गई है। अकबर रोड़ पर पुलिस ने बैरिकेड लगाए हैं। जंतर-मंतर को छोड़कर नई दिल्ली इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।

Delhi | Congress to hold a nationwide protest today over unemployment & inflation.

Visuals from Akbar Road where barricades put up & Police present as workers start arriving near the party office.

Sec 144 CrPC imposed in entire area of New Delhi district, except Jantar Mantar. pic.twitter.com/oQfFmgnuPk

— ANI (@ANI) August 5, 2022
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us