Move to Jagran APP

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने 33वें दिन पोचकट्टे से शुरू की पदयात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा 33वें दिन प्रवेश कर गई है। इस दौरान कर्नाटक के तुमकुर के पोचकट्टे से राहुल गांधी के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

By Achyut KumarEdited By: Published: Mon, 10 Oct 2022 07:54 AM (IST)Updated: Mon, 10 Oct 2022 07:54 AM (IST)
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने 33वें दिन पोचकट्टे से शुरू की पदयात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने शुरू की पदयात्रा (फोटो-ट्विटर)

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 33वां दिन है। तमिलनाडु से शुरू हुई यात्रा अब कर्नाटक पहुंच गई है। सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तुमकुर जिले के पोचकट्टे से यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

loksabha election banner

32वें दिन तिप्तूर से निकाली गई पदयात्रा

इससे पहले, 32वें दिन तुमकुर के तिप्तूर से पदयात्रा की शुरुआत हुई थी। इस दौरान राहुल ने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी।

देश का राजा का हुक्म है, हर आवाज को कुचल दिया जाए

बता दें, इससे पहले राहुल गांधी ने रविवार को कहा था, देश के ‘राजा’ का हुक्म है - बेरोजगारी, महंगाई, नफरत और असमानता के खिलाफ उठने वाली हर आवाज़ को कुचल दिया जाए। उसके इस अरमान और फ़रमान के आगे सीना ताने बेखौफ युवा खड़े हैं, जिनकी गरज अब भी देश की हर एक सड़क पर गूंज रही है। ये दबाए न दबेंगे।

ये भी पढ़ें: Congress: दिग्विजय सिंह बोले- भारत जोड़ो यात्रा के बाद नए अवतार में नजर आएंगे राहुल गांधी

राहुल के साथ  यात्रा में पैदल चलीं थी सोनिया गांधी

बता दें, गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी  भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं।  इस दौरान वह अपने बेटे राहुल गांधी के साथ पैदल भी चलीं थी। राहुल की सोनिया गांधी के साथ एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें वे अपने मां के जूते के फीते बांधते दिखाई दे रहे हैं।

30 सितंबर को कर्नाटक पहुंची पदयात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सिंतबर को हुई थी। ये पदयात्रा पांच महीनों में 12 राज्यों को कवर करेगी। यात्रा ने 30 सितंबर को अपने कर्नाटक चरण में प्रवेश किया है। यह पदयात्रा 21 दिनों के लिए कर्नाटक के दौरे पर रहेगी।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा का भविष्य, जमीन पर तो नहीं दिख रहा इसका असर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.