Move to Jagran APP

MP : कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल- भाजपा कार्यकर्ताओं की खाल नोंच लेंगे

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के कांग्रेस विधायक विजय चौरे अपने बिगड़े बोल की वजह से भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 11:56 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 12:55 AM (IST)
MP : कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल- भाजपा कार्यकर्ताओं की खाल नोंच लेंगे
MP : कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल- भाजपा कार्यकर्ताओं की खाल नोंच लेंगे

सौंसर, जेएनएन। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के कांग्रेस विधायक विजय चौरे अपने बिगड़े बोल की वजह से भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। छत्रपति शिवाजी जयंती पर चौरे ने अपने घर हुए कार्यक्रम में भाजपाइयों की खोल नोंचने की बात कह दी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र की राजनीति गर्मा गई।

loksabha election banner

विधायक बोले, हम सब चीज के लिए तैयार हैं

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम विधायक चौरे ने अपने घर हुए कार्यक्रम में कहा, 'हम सब चीज के लिए तैयार हैं। हम कांग्रेस के लोग हैं। बेईमानी, चोरी, लूट-खसोट, रेत, सट्टा ,जुआ, शराब और अवैध कारोबार में लिप्त नहीं हैं।' उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, 'सट्टा आप चलाओगे। शराब आप बेचोगे। गिट्टी आप बेचोगे और बदनाम कांग्रेस को करोगे। कांग्रेस का कोई माई का लाल अब यह बर्दाश्त नहीं करेगा। यह आप ध्यान में रखना। भाजपा के लोग जिस दिन हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर उंगली उठाने का प्रयास करेंगे, इस मंच से सार्वजनिक रूप से कहता हूं, हम उनकी खाल नोंचने में भी कसर नहीं छोड़ेंगे।' विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरवार को दोनों दलों के नेताओं ने बयानबाजी शुरू कर दी।

इन्होंने फरमाया, गलत काम में लिप्‍त नहीं है कांग्रेसी कार्यकर्ता

मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा के विधायक विजय चौरे का कहना है कि हमारे कहने का तात्पर्य यह है कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी गलत काम में लिप्त नहीं है। इसी संदर्भ में मैंने अपनी बात रखी। मध्‍य प्रदेश के पूर्व भाजपा विधायक नानाभाऊ मोहोड़ का कहना है कि इससे कांग्रेस के नेताओं का स्तर पता चल रहा है। सत्ता में होने के कारण कांग्रेस नेता किस प्रकार शिष्टाचार और मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.