Move to Jagran APP

स्मृति ईरानी बोलीं- कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण की बात करने से पहले अपने नेता को करना चाहिए निलंबित

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण की बात करने से पहले अपने नेता (रमेश कुमार) को निलंबित करना चाहिए। उसके बाद उत्तर प्रदेश में लड़की हूं लड़ सकती हूं जैसे नारे लगाने चाहिए। वहीं सपा सांसद जया बच्चन ने भी कांग्रेस विधायक का विरोध किया।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 11:37 AM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 01:26 PM (IST)
स्मृति ईरानी बोलीं- कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण की बात करने से पहले अपने नेता को करना चाहिए निलंबित
ईरानी बोलीं- कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण की बात करने से पहले अपने नेता को करना चाहिए निलंबित

बेंगलुरु, एएनआइ। विवादित बयान देने के बाद कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने भले ही माफी मांग ली हो, लेकिन उनके खिलाफ विरोध थमता नहीं दिख रहा है। सपा सांसद जया बच्चन के बाद अब महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण की बात करने से पहले अपने नेता (रमेश कुमार) को निलंबित करना चाहिए। उसके बाद उत्तर प्रदेश में, 'मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं' जैसे नारे लगाने चाहिए। 

prime article banner

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस विधायक के खिलाफ दिल्ली की एक एनजीओ ने शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में कर्नाटक राज्यपाल को विधायक के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का अनुरोध किया गया है। बता दें कि बीते दिन 'दुष्कर्म' को लेकर दिए अपने बयान के चलते विधायक के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने भी कांग्रेस विधायक का विरोध किया है। 

जया बच्चन ने कहा,' अगर इस मानसिकता के लोग राजनीतिमें हैं, तो कैसे उन्हें बदला जाए। हमें ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते दूसरे लोगों के लिए एक उदाहरण पेश करना चाहिए, जिससे कोई भी इस प्रकार कि टिप्पणी करनी की हिम्मत नहीं करेगा।'

कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें खत्म होने के बजाय लगातार बढ़ रही हैं। दरअसल, अब कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के.आर रमेश कुमार ने विधानसभा में 'दुष्कर्म' को लेकर विवादित बयान दे दिया, जिसके बाद से लगातार उनकी और पार्टी की किरकरी हो रही है। अपने बयान के बाद 'मांफी' मांगने के मीडिया प्रश्न से वह बचते नजर आए। इसके बाद कर्नाटक सरकार में मंत्री शशिकला जोले ने भी विधायक पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रमेश कुमार विधायक व स्पीकर रह चुके हैं। उनके प्रति काफी सम्मान है, लेकिन उन्होंने ऐसा विवादित बयान दिया है कि हमें उनके खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.