Move to Jagran APP

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने लुधियाना से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, पार्टी कार्यकर्ता हुए शामिल

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा लुधियाना जिले के पंजाब दोराहा से फिर शुरू हुई। हालांकि भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन घनी धुंध के कारण यात्रा 1 घंटे देरी से शुरू हुई थी। इस दौरान यात्रा में कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

By AgencyEdited By: Versha SinghPublished: Thu, 12 Jan 2023 08:49 AM (IST)Updated: Thu, 12 Jan 2023 09:45 AM (IST)
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने लुधियाना से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, पार्टी कार्यकर्ता हुए शामिल
राहुल गांधी ने लुधियाना से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

लुधियाना। पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन घनी धुंध के कारण यात्रा 1 घंटे के लिए रूक गई। हालांकि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पहले ही यात्रा के संचालकों से कहा था कि पंजाब में घनी धुंध पड़ रही है इसलिए सुबह 6:00 बजे की बजाय 7:00 बजे यात्रा आरंभ की जाए।

loksabha election banner

सुबह घनी धुंध के कारण एक घंटा यात्रा देर से शुरू हुई और कई स्थानों पर नहीं रुकी। यात्रा को निकले 1 घंटा बीत जाने के बावजूद अभी साहनेवाल के आस-पास इलाके में घनी धुंध छाई हुई है। राहुल गांधी इस कड़ाके की ठंड में अपनी टी-शर्ट में ही यात्रा में निकले हुए हैं। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने लुधियाना में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

राहुल ने नोटबंदी और GST के लिए BJP पर साधा निशाना

वर्तमान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी पंजाब के चरण में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में घृणा, हिंसा और भय फैलाया जा रहा है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “देश में नफरत और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। यह भाईचारे, प्यार और सम्मान का देश है।

उन्होंने नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से छोटे और मझोले उघोगों को तगड़ा झटका लगा है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नोटबंदी की नीती और GST को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि, “लुधियाना के छोटे और मध्यम व्यवसाय कैसे प्रभावित हुए? प्रधानमंत्री जी ने नोटबंदी और गलत GST लागू किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और 'गलत' जीएसटी छोटे और मझोले उद्यमों को खत्म करने के हथियार हैं।

लुधियाना के छोटे उघोग देंगे देश को रोजगार

राहुल गांधी ने कहा कि देश के अरबपति देश को रोजगार नहीं दे सकते हैं बल्कि उनकी जगह लुधियाना के छोटे और मझोले उद्योग देश को रोजगार दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सच है कि अगर लुधियाना के छोटे मझोले कारोबारियों को मजबूत किया जाए और समर्थन दिया जाए तो लुधियाना चीन का मुकाबला कर सकता है। लेकिन कोई भी आपका समर्थन नहीं करता है। उन्होंने कहा कि कारोबारियों को सर्मथन देने के लिए किसी का कोई विजन नहीं है। चाहे वह पंजाब सरकार हो या भारत सरकार हो। राहुल गांधी ने लुधियाना को पंजाब का इंडस्ट्रियल हब बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.