Move to Jagran APP

Rahul Gandhi Twitter: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बदला ट्विटर बायो, लिखा- 'Dis'Qualified MP'

Rahul Gandhi Twitter कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी संसद सदस्यता जाने के बाद ट्विटर अकाउंट का बायो भी बदल दिया है। राहुल गांधी ने अयोग्य सांसद (DisQualified MP) लिखते हुए अपना ट्विटर अकाउंट का बायो बदला है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalPublished: Sun, 26 Mar 2023 11:01 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 11:01 AM (IST)
Rahul Gandhi Twitter: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बदला ट्विटर बायो, लिखा- 'Dis'Qualified MP'
Rahul Gandhi Twitter: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बदला ट्विटर बायो (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

नई दिल्ली, एजेंसी। Rahul Gandhi Twitter: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी संसद सदस्यता जाने के बाद ट्विटर अकाउंट का बायो भी बदल दिया है। राहुल गांधी ने 'अयोग्य सांसद' (Dis'Qualified MP) लिखते हुए अपना ट्विटर अकाउंट का बायो बदला है।

loksabha election banner

राहुल गांधी के ट्विटर बायो में लिखा- Dis'Qualified MP

दरअसल, राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट के बायो में लिखा है कि यह राहुल गांधी का आधिकारिक अकाउंट है, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं। इसी के साथ ही राहुल ने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में आगे 'अयोग्य सांसद' (Dis'Qualified MP) लिखा है।

राहुल गांधी की गई है संसद सदस्यता

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रही है।

सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के विरोध में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पार्टी नेता राजघाट पर सत्याग्रह कर रहे हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने सत्याग्रह करने के लिए कांग्रेस को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस की ओर से इसके पीछे सुरक्षा व्यवस्था का हवाला दिया गया है। बता दें कि इस सत्याग्रह में प्रियंका गांधी वाड्रा, मुकुल वासनिक, के.सी. वेणुगोपाल समेत कई नेता मौजूद हैं।

राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अदाणी समूह के बीच संबंधों के बारे में सवाल पूछने से डरते नहीं हैं। उन्होंने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। राहुल गांधी ने कहा मेरी आवाज दबाई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.