Move to Jagran APP

कंगना रनोट पर कांग्रेस विधायक की आपत्तिजनक टिप्पणी पर दिग्विजय ने पूछा- कौन हैं कंगना ?

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और मुलताई से कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे की अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। पत्राकरों ने जब उनसे इसे लेकर सवाल किया तो उन्होंने जवाब दिया कि ये कंगना कौन है?

By TaniskEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 01:33 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 01:33 PM (IST)
कंगना रनोट पर कांग्रेस विधायक की आपत्तिजनक टिप्पणी पर दिग्विजय ने पूछा- कौन हैं कंगना ?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह। (फाइल फोटो)

भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और मुलताई से कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे की अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। पत्राकरों ने जब उनसे इसे लेकर सवाल किया, तो उन्होंने जवाब दिया कि ये कंगना कौन है? इतना कहकर वह आगे चले गए। गौरतलब है कि कांग्रेस द्वारा गुरुवार को किसान जागृति यात्रा निकाली गई थी और पूर्व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को ज्ञापन सौंपा था।

loksabha election banner

इस दौरान पांसे ने कंगना पर अशोभनीय टिप्पणी की। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि कंगना जैसी नाचने-गाने वाली महिला यदि किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े होते हैं, तो पुलिस उन पर लाठीचार्ज करती है। पुलिस कठपुतली न बने, एक महिला के चक्कर में पुलिस ने कांग्रेसियों पर बहुत ज्यादा लाठीचार्ज किया है।

कंगना ने सुखदेव पांसे के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि वो राजपूत हैं और हड्डियां तोड़ देती हैं।उन्होंने कहा कि वे अकेली ऐसी हैं, जिसने आइटम नंबर करने से इन्कार दिया। बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्म करने से मना कर दिया। इसके बाद पूरी बालिवुडिया गैंग उनके खिलाफ हो गया। गौरतलब है कि कांग्रेस ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि कंगना रनोट ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में शामिल किसानों को आतंकवादी कहा था। इसके विरोध में कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ बैतूल में प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया था। कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे की टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने  शुक्रवार को बैतूल जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और पांसे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.