ममता बनर्जी से मिले अहमद पटेल, छिड़ा विपक्षी एकता का राग
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।
By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 10:45 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 10:45 PM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। दिल्ली में सरकार को लेकर बने गतिरोध में अलहदा राय रखने के बावजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख से पटेल की यह मुलाकात भाजपा के खिलाफ विपक्ष का महागठबंधन बनाने की दिशा में प्रयास मानी जा रही है।
सोनिया गांधी के खास समझे जाने वाले पटेल फूलों का गुलदस्ता और फलों की टोकरी लेकर बांग्ला भवन पहुंचे, जहां गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद ममता बनर्जी से उनकी बातचीत हुई। ममता इन दिनों नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आई हुई हैं। तृणमूल सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात का आधार विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस की इच्छा और एकजुटता की मुहिम में ममता का महत्व था। ममता इस समय भाजपा के खिलाफ विपक्षी मुहिम का नेतृत्व करती दिखाई दे रही हैं। इसी के चलते कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर अहमद पटेल ने उनसे मुलाकात की। जाहिर है कि कांग्रेस विपक्षी एकता का हिस्सा बनना चाहती है।
दोनों नेताओं की यह मुलाकात दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल अनिल बैजल के बीच जारी गतिरोध के बीच हुई है। इस गतिरोध में ममता केजरीवाल के साथ हैं जबकि कांग्रेस दिल्ली सरकार के विरोध में। केजरीवाल के समर्थन में विपक्ष को एकजुट करने की नीयत से शनिवार को ममता ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बयान भी दिया था। केजरीवाल अपने तीन कैबिनेट मंत्रियों के साथ उप राज्यपाल के आवास पर धरना दिए हुए हैं। उनकी मांग आइएएस अधिकारियों की हड़ताल खत्म कराने की है जबकि अधिकारी कह रहे हैं कि वे काम कर रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें