Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ में लोकपाल की नियुक्ति की तैयारी कर रही कांग्रेस सरकार

कांग्रेस ने वादा किया है कि छत्तीसगढ़ में लोकपाल अधिनियम लागू किया जाएगा। इसके दायरे में मुख्यमंत्री, मंत्री और सभी अधिकारियों को रखा जाएगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 11:03 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 11:03 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में लोकपाल की नियुक्ति की तैयारी कर रही कांग्रेस सरकार
छत्तीसगढ़ में लोकपाल की नियुक्ति की तैयारी कर रही कांग्रेस सरकार

रायपुर राज्य ब्यूरो। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार लोकपाल की नियुक्ति की तैयारी कर रही है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में लोकपाल की नियुक्ति का वादा किया था।

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने घोषणापत्र में किया था वादा

सरकार बनाने के बाद कांग्रेस अपने सभी वादों को पूरा करने की कोशिश में जुटी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ लेते ही अधिकारियों को कांगे्रस का घोषणापत्र थमाकर कार्ययोजना बनाने को कहा था। ऐसे में अधिकांश घोषणाओं के इस बजट सत्र में पूरा होने की उम्मीद की जा रही है। उच्च पदस्थ प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि लोकपाल की नियुक्ति की घोषणा भी बजट सत्र में हो सकती है।

यह है लोकपाल कानून

अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन के बाद केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार ने लोकपाल बिल पास किया था। 16 जनवरी 2014 को यह कानून लागू हुआ। इसके तहत केंद्र और राज्यों में लोकपाल की नियुक्ति की जानी थी। लोकपाल का काम सत्ताशीन राजनेताओं और अधिकारियों के भ्रष्टाचार की जांच करना है। केंद्र में एनडीए की सरकार आने के बाद केंद्रीय स्तर पर लोकपाल की नियुक्ति नहीं हो पाई। छत्तीसगढ़ में भी लोकपाल की नियुक्ति नहीं की गई थी।

क्या है कांग्रेस का वादा

कांग्रेस ने वादा किया है कि छत्तीसगढ़ में लोकपाल अधिनियम लागू किया जाएगा। इसके दायरे में मुख्यमंत्री, मंत्री और सभी अधिकारियों को रखा जाएगा। यानी सरकार के सभी भ्रष्टाचार पर लोकपाल की निगाह रहेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग को लोकपाल की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.