विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अहमद पटेल ने छत्तीसगढ़ में काउंटिंग के लिए चुनाव आयोग को दिए सुझाव

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Sat, 01 Dec 2018 08:22 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 01:35 AM (IST)

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ में स्ट्रांग रुम और इवीएम के साथ छेड़छाड़ के प्रयासों की चुनाव आयोग को कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने दिए सुझाव।

अहमद पटेल ने छत्तीसगढ़ में काउंटिंग के लिए चुनाव आयोग को दिए सुझाव
अहमद पटेल ने छत्तीसगढ़ में काउंटिंग के लिए चुनाव आयोग को दिए सुझाव

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। चुनाव के बाद मतगणना केंद्रों और ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जता रही कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मतगणना के समय विशेष सर्तकता बरतने का अनुरोध किया है। वरिष्ठ नेता कांग्रेस कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने चुनाव आयोग से मतगणना के वक्त पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चार खास कदम उठाने का सुझाव दिया है। कांग्रेस के मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्ट्रांग रूम और ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के प्रयासों की चुनाव आयोग से शिकायत के बाद अहमद पटेल ने एक बयान जारी कर यह सुझाव दिए।

पटेल ने छत्तीसगढ़ के लिए यह विशेष सुझाव देते हुए कहा कि मतगणना के समय ईवीएम को स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्रों तक ले जाने के दौरान सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।

दूसरा सुझाव है कि डाक-मतपत्र वैध वोटर का ही है, इसकी दोबारा पुष्टि कर ली जाए।

पटेल ने कहा कि इसके अलावा आयोग राजनांदगांव, कोंडागांव और बिलासपुर जिले के शीर्ष अधिकारियों के आचरण की गंभीर समीक्षा करनी चाहिए।

जबकि चौथे सुझाव के तौर पर उन्होंने कहा है कि एक राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद ही दूसरे राउंड की गणना शुरू की जानी चाहिए। पटेल ने उम्मीद जताई है कि चुनाव आयोग उनके सुझावों पर पूरी तरह अमल करेगा।

रमन ने कहा-कांग्रेस हार का बहाना ढूंढ रही :तेलंगाना रवाना होने से पहले शनिवार को एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सब कुछ पारदर्शी तरीके से हो रहा है। ईवीएम में छेड़छाड़ को लेकर जिस तरह की शिकायत कांग्रेस कर रही है, लगता है कांग्रेस परिणाम आने से पहले हार का बहाना ढूंढ रही है। कांग्रेस की बैठक भी इसी हार को लेकर लगातार हो रही है।