Move to Jagran APP

हाथरस कांड पर कांग्रेस की यूपी सरकार से मांग, सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के जज से कराई जाए जांच

कांग्रेस ने हाथरस कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग की है। अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि राज्य की भाजपा सरकार को घड़ियाली आंसू बहाना बंद करके घटना के असली दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास करना चाहिए।

By Manish PandeyEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 08:08 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 08:08 AM (IST)
हाथरस कांड पर कांग्रेस की यूपी सरकार से मांग, सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के जज से कराई जाए जांच
कांग्रेस ने कहा है कि उप्र सरकार असली दोषियों को सजा दिलवाए।

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस ने हाथरस कांड में उत्तर प्रदेश सरकार पर ध्यान भटकाने और बहाने तलाशने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि इस घटना की सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के किसी वर्तमान जज से जांच कराई जानी चाहिए। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि राज्य की भाजपा सरकार को घडि़याली आंसू बहाना बंद करके घटना के असली दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास करना चाहिए।

loksabha election banner

उन्होंने संवाददाताओं से कहा दंगों की साजिश की बात उस वक्त की जा रही है जब एक महिला के साथ ज्यादती और हत्या का आरोप है और उसका रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार कर दिया गया हो। दंगों की साजिश की बात वो लोग कर रहे हैं जिनकों इसमें पीएचडी हासिल है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार की तरफ से कहा गया है कि उसे हटाने का षड्यंत्र किया गया।                                                                                                     

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, अगर कोई पीडि़ता के घर जाकर सहानुभूति जता देता है तो वो देशद्रोह नहीं है। सिंघवी ने दावा किया कि भाजपा के कई नेता इस घटना के बाद वाहियात बातें कर रहे हैं जो भारतीय लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। उधर कांग्रेस की एक अन्य प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने लखनऊ में हाथरस कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में उप्र सरकार द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे को सफेद झूठ बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.