कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने को लेकर राहुल गांधी पर आज कोर ग्रुप की बैठक में चर्चा, एके एंटनी करेंगे अध्यक्षता
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि वो आगे पार्टी के अध्यक्ष नहीं बने रहना चाहते हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष ना बनने की इच्छा को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस की कोर ग्रुप की बैठक होगी। कांग्रेस नेता ए.के. एंटनी के नेतृत्व में यह बैठक होगी। लोकसभा में कांग्रेस के नेता की नियुक्ति तथा पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर राहुल गांधी की अनिच्छा पर विचार-विमर्श बैठक में किया जाएगा। साथ ही इस बैठक में आगामी संसद सत्र के लिए रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।
Core group of Congress headed by AK Antony to meet today to discuss the strategy for upcoming Parliament session. Issues related to appointment of Leader of Congress in Lok Sabha and Rahul Gandhi's unwillingness to continue as Congress President to also be discussed pic.twitter.com/2fS1UpyWiP
— ANI (@ANI) June 12, 2019
बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि वो आगे पार्टी के अध्यक्ष नहीं बने रहना चाहते। उन्होंने अपना विकल्प तलाशने के लिए कांग्रेस पार्टी को एक महीने का वक्त दिया है। राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया है कि नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होना चाहिए। लिहाजा पार्टी इन कोशिशों में जुट भी गई है।सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष के लिए एके एंटनी के नाम पर विचार कर रही है।
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश को लेकर सियासी ड्रामा अपने उफान पर है। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा में राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का नेता बनने के लिए भी मनाया जा रहा है। हालांकि चर्चाए ये भी हैं कि लोकसभा में कांग्रेस का नेता कौन होगा इसका औपचारिक ऐलान अगले हफ्ते तक किया जा सकता है। राहुल गांदी के कांग्रेस अध्यक्षपद से इस्तीफे पर अड़े होने के बाद अंतरिम प्रेजिडेंट और उसकी सहायता के लिए कॉलेजियम की चर्चा भी जोरों पर है। लिहाजा आज कांग्रेस की कोर ग्रुप की बैठक में क्या फैसला आता है इसपर सबकी नजरें होंगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप