Move to Jagran APP

कांग्रेस ने बनानी शुरू की 2022 गुजरात चुनाव के लिए रणनीति, 7 महत्वपूर्ण समितियों का गठन

गुजरात में दो दशकों से सत्ता में रही भाजपा ने पिछले महीने हुए सभी आठ सीटों पर उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव 2022 में होने वाले हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 11:47 AM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 11:47 AM (IST)
कांग्रेस ने बनानी शुरू की 2022 गुजरात चुनाव के लिए रणनीति, 7 महत्वपूर्ण समितियों का गठन
2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल की थीं

नई दिल्‍ली, एएनआइ। कांग्रेस के गुजरात में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने इन चुनावों के लिए अपनी गुजरात राज्य इकाई में सात महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कैंपेन, घोषणापत्र, रणनीति, कार्यक्रम कार्यान्वयन, चुनाव प्रबंधन, मीडिया और प्रचार और समन्वय के लिए समितियों के गठन को मंजूरी दी है।

loksabha election banner

मेनिफेस्टो कमेटी का नेतृत्व करने के लिए अर्जुन मोडवाडिया को चुना गया है। अभियान समिति के अध्यक्ष, दीपक बाबरिया को, रणनीति समिति के प्रमुख के रूप में भरत सिंह सोलंकी और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख के रूप में सिद्धार्थ पटेल को नियुक्त किया गया है। डॉक्‍टर तुषार चौधरी को मीडिया और प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं कादिर पीरजादा को कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। एआइसीसी प्रभारी राजीव सातव समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे, गुजरात पीसीसी प्रमुख अमित चावड़ा और सीएलपी लीडर परेश धनानी, कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल को पार्टी की राज्य इकाई के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ समितियों में शामिल किया गया है।

गुजरात में दो दशकों से सत्ता में रही भाजपा ने पिछले महीने हुए सभी आठ सीटों पर उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव 2022 में होने वाले हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल की थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.